Doordrishti News Logo

महिला चिकित्सक के अस्पताल में तोडफ़ोड़,जान से मारने की धमकी

आरोप-कमीशनखोर महिला और पुरूष जबरन छह माह की गर्भवती को अस्पताल से उठाकर ले गए

जोधपुर,महिला चिकित्सक के अस्पताल में तोडफ़ोड़,जान से मारने की धमकी।फलोदी जिले की महिला चिकित्सक के अस्पताल मे हंगामा हुआ। अस्पताल में तोडफ़ोड़ किए जाने के साथ वहां आई छह माह की गर्भवती को उठाकर ले गए। महिला चिकित्सक की तरफ से फलोदी थाने में मामला दर्ज कराया गया है।

यह भी पढ़ें – आपसी विवाद में युवक पर जानलेवा हमला,सिर मेंं लगी गंभीर चोट

डॉक्टर सरोज पालीवाल पत्नि पवन पालीवान निवासी डॉ सरोज पालीवाल हॉस्पीटल आर्दश नगर फलोदी ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वे महिला विशेषज्ञ डॉक्टर हैं तथा इसी पते पर हॉस्पीटल संचालित करती आ रही हैं।शुक्रवार को दोपहर के समय करीब 12 बजे के मेरे हॉस्पीटल में एक गर्भवती महिला प्रसुती आई तथा अत्यधिक प्रसव पीड़ा में थी जिस पर उसकी स्थिति अत्यधिक गम्भीर देख मैंने उसकी शुरुआती जांचे की। तब पता चला कि वह करीब 6 माह के गर्भ से है तथा उसके पेट में जुड़वा बच्चे हैं। जो उसकी शारिरीक स्थिति के कारण समय पूर्व जन्म लेने की स्थिति में हैं। जिस पर स्थिति भांप कर महिला को व उसके साथ आये व्यक्ति को तुरंत प्रभाव से भर्ती करने की सलाह दी और प्रसुता को अस्पताल मे भर्ती कर उसका इलाज शुरू कर दिया।

करीब 12.35 बजे हिमांशी कुमावत नाम की लडक़ी जो फलोदी स्थित एक हॉस्पीटल में कर्मचारी है अनाधिकृत रूप से मेरे हॉस्पीटल के इलाज कमरे में आई और आते ही हो हल्ला शुरू कर दिया और गालियां निकालते हुए इलाज में बाधा कारित करने लगी। मरीज को अपने हॉस्पीटल से रैफर किये होने व तुरन्त प्रभाव से इलाज रोकने व छुट्टी देने की धमकी दी। उसे रोकने का प्रयास किया गया और चेम्बर में बुलाकर उसे समझाया कि प्रयुता की स्थिति अत्यधिक गम्भीर है उसे ऐसी हालत में छुट्टी देना उसकी जान जोखिम में डालना होगा।

बाद में वह आवेश में आ गई और जोर जोर से चिल्लाने लगी और वापिस चेम्बर से बाहर आकर किसी को फोन करने लगी और थोड़ी ही देर में उसका परिचित हॉस्पीटल का कर्मचारी श्रीराम विश्नोई गाड़ी लेकर हॉस्पीटल के आगे आया और गाडी बाहर खड़ी कर अन्दर आ गया और फिर दोनों ने मिलकर धमकियां दिए जाने के साथ अस्पताल में तोडफ़ोड़ करनी शुरू कर दी। हिमांशी ने अपने पास से सर्जिकल ब्लैड निकाली और दिखा कर जान से मारने की धमकी दी और मरीज को हाथोंहाथ छुट्टी देने की धमकी दी। यह लोग बाद में बिना छुट्टी पर्ची के जबरन अपने साथ गाड़ी मे बिठाकर अपने साथ ले गए।

यह भी पढ़ें – भाजपा शहर जिला कार्यसमिति की बैठक आज

डॉक्टर सरोज पालीवाल का आरोप है कि यह लोग हॉस्पीटल में रेफर में मिलने वाले कमिशन के लिये आये दिन मरीजों के स्वास्थ के साथ खिलवाड करते हैं तथा पहले भी मेरे हॉस्पीटल में आकर इन लोगों ने दुर्वव्यहार किया है।

Related posts:

पानी की समस्या को लेकर टंकी पर चढ़े लोग: कूदने की चेतावनी

April 30, 2026

दिनदहाड़े घर से पांच लाख का सोना और तीन लाख की चांदी ले गए

April 30, 2026

बीकानेर पुलिस हिरासत से फरार आरोपी राइका बाग स्टेशन पर पकड़ा गया

April 30, 2026

जनगणना 2027 के लिए अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

April 30, 2026

विवाह कार्यक्रम के लिए वाणिज्यिक गैस सिलेंडर आवंटन के लिए आवेदन प्रक्रिया निर्धारित

April 30, 2026

कलक्टर ने किया पीएचईडी कार्यालय का औचक निरीक्षण

April 30, 2026

भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस के मई में 14 ट्रिप रद्द

April 30, 2026

बीएल मीणा बने उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रधान वित्त सलाहकार

April 30, 2026

26 जुलाई तक 27 ट्रिप और करेंगी 3 जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनें

April 30, 2026