Doordrishti News Logo

जोधपुर, कमिश्नरेट पुलिस के डीसीपी पश्चिम कार्यालय में कार्यरत एक कांस्टेबल मंगलवार की सुबह धार्मिक क्रिया करते समय अचानक पैर फिसलने से कायलाना में जा गिरा और गहरे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। राजीव गांधी नगर थाना पुलिस ने मृतक के चाचा की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज किया और कार्रवाई कर शव परिजन को सौंपा।

police-constable-died-due-to-drowning-in-kayalana

राजीव गांधी नगर थानाधिकारी मूलसिंह भाटी ने बताया है कि मूलत: ओसिया थानान्तर्गत बैंठवासिया हाल रातानाडा में किराए के मकान में परिवार के साथ रहने वाले 44 वर्षीय मोतीसिंह पुत्र तेजसिंह राजपूत जोधपुर कमिश्नरेट में कांस्टेबल पद पर कार्यरत था। उनकी ड्यूटी डीसीपी पश्चिम कार्यालय में लगी हुई थी।

police-constable-died-due-to-drowning-in-kayalana

मंगलवार को कांस्टेबल मोतीसिंह अपनी बाइक लेकर धार्मिक क्रिया करने के लिए कायलाना आए थे। यहां पर क्रिया करते समय उनका अचानक से पैर फिसल गया और वे कायलाना में गिर गए और गहरे पानी में जाने की वजह से वे डूब गए। बाद में वहां मौजूद गोताखोरों व अन्य लोगों ने कांस्टेबल मोती सिंह को पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी।

सूचना पर राजीव गांधी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसे एमडीएम अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया। मृतक के परिजनों को सूचना दी गई। बाद में मृतक कांस्टेबल मोतीसिंह के चाचा उम्मेद सिंह की रिपोर्ट मर्ग दर्ज किया गया।

यह खबर भी पढ़ें – जोधपुर राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिक संस्थान निफ्ट का दीक्षांत समारोह सम्पन्न

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026