लघुशंका कर रहे युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत
जोधपुर,लघुशंका कर रहे युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत। शहर के निकट दइजर स्थित ओटीसी के पास रेलवे ट्रेक के नजदीक लघुशंका कर रहा एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। इस बारे में उसके भाई की तरफ से करवड़ थाने में मर्ग की रिपोर्ट दी गई। पुलिस ने कार्रवाई कर शव परिनज को सुुपुर्द कर दिया।
यह भी पढ़ें – पाक विस्थापितों को नागरिकता के लिए जिलों में लगेंगे विशेष शिविर
करवड़ पुलिस ने बताया कि फलोदी जिले के भोजासर थानान्तर्गत लक्ष्मण नगर निवासी महेंद्र पुत्र बगडू राम की तरफ से मर्ग में रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसका भाई 32 वर्षीय रविंद्र दइजर रोड ओटीसी के पास में रेलवे ट्रेक से गुजर रहा था,तब वह लघुशंका के लिए रुका। इस दरमियान एक ट्रेन आ गई और वह उसकी चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। करवड़ पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया।
Related posts:

पेट्रोल पंपों पर कार्रवाई पांच नोजल बंद

रेल-खेल-कला-साहित्य महाकुंभ-2026 का भव्य आगाज

चाकू के साथ तीन युवक गिरफ्तार

टॉवर से मशीनरीऔर महंगे उपकरण चोरी

तीन नामजद आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर रूरल डीएसटी में फेरबदल दो नए चेहरे शामिल

दो लोगों के बैंक खाते से 3.25 लाख पार

चालक की पहचान के बाद अब कार जब्त

