Doordrishti News Logo

प्रोपर्टी विवाद में गाड़ी के कांच फोड़े, लोहे के पाइप से पीटकर लूटपाट

जोधपुर,प्रोपर्टी विवाद में गाड़ी के कांच फोड़े, लोहे के पाइप से पीटकर लूटपाट। शहर के निकटवर्ती गोरा होटल-सूरज पेट्रोल पंप रोड पर प्रोपर्टी विवाद के चलते दो लोगों पर जानलेवा हमला किया गया। गाडिय़ों में सवार होकर आए हमलावरों ने गाड़ी के कांच फोडऩे के साथ लोहे के पाइप और डंडों से हमला किया। जिससे गाड़ी में सवार दो लोग जख्मी हो गए। इस बारे में कुड़ी भगतासनी थाने में नामजद लोगों के खिलाफ केस दर्ज करवाया गया है।

यह भी पढ़ें – पत्रकार प्रदेश के समग्र विकास के लिए मिलकर करें काम-मुख्यमंत्री

कुड़ी पुलिस ने बताया कि लूणी तहसील के भटिण्डा गांव निवासी हीरालाल पुत्र बाबूलाल सोनी की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि उसका राकेश प्रजापत एवं सेठाराम प्रजापत से प्रोपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है। 17 जुलाई की रात में वह अपने परिचित भगवान सिंह के साथ अपनी थार जीप लेकर गांव से निकला था। गोरा होटल-सूरज पेट्रोल पंप रिंग रोड पर पहुंचने पर राकेश प्रजापत, सेठा राम और अन्य लोग गाडिय़ों में सवार होकर आए सामने लाकर उनकी गाड़ी को रोक दिया।

फिर उन लोगों ने हीरालाल सोनी और भगवान सिंह को गाड़ी से उतार कर लोहे के पाइप और डंडों से हमला किया। उसकी गाड़ी के कांच फोडऩे के साथ दो मोबाइल ले गए। उसके गले में पहनी डेढ़ तोला सोने की चेन भी नहीं मिली। कुड़ी पुलिस ने प्रकरण दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश आरंभ की है।

Related posts:

सात दिवसीय महिला आत्मरक्षा कार्यक्रम संपन्न

April 10, 2026

महिलाएं चढ़ी पानी के टैंक पर समझाइश के बाद उतरीं

April 10, 2026

सिटीबस चालक ने लिया बाइक सवारों को चपेट में दो बच्चियां सहित तीन चोटिल

April 10, 2026

साल भर पहले गहने बनाने का ऑर्डर दिया दो लाख रुपए हड़प लिए,केस दर्ज

April 10, 2026

बाइक सवार युवक को नाके पर पकड़ा,पास में मिली 20 ग्राम एमडी ड्रग

April 10, 2026

सूने घर से 70 हजार की नगदी और आभूषण चोरी

April 10, 2026

जिला एवं सेशन न्यायालय पत्रावली विभाग में घुसा अंजान शख्स पत्रावली के दो पन्ने चुरा ले गया

April 10, 2026

बीमाधारी को अपराधी कहने पर ₹12 हजार के दावे पर ढाई गुणा हर्जाना

April 10, 2026

हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग

April 10, 2026