Doordrishti News Logo

जोधपुर, सम्भागीय आयुक्त डाॅ राजेश शर्मा ने मेहरानगढ पहाड़ी स्थित राव जोधा प्रकृति उद्यान में विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर मेहरानगढ पहाड़ी पर्यावरण विकास समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कदम्ब का पौधा लगाया।

सम्भागीय आयुक्त ने पर्यावरण प्रेमी प्रसन्नपुरी गोस्वामी द्वारा संरक्षित पार्क का अवलोकन भी किया और गोस्वामी के पहाड़ी पर विभिन्न प्रजाति के सैकड़ो पौधे लगाकर हरयाली लाने के प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी का बेहतर निर्वहन करे तो प्रकृति को संरक्षित किया जा सकता है।

उन्होंने बढते पर्यावरण प्रदूषण पर चिन्ता जाहिर करते हुए कहा कि प्रकृति को बचाना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सभी के प्रयासों से ही पर्यावरण को अच्छा रख सकते हैं।

समिति अध्यक्ष प्रसन्नपुरी गोस्वामी ने पार्क में संरक्षित पौधो के बारे में बताया कि इस पार्क में अनेक प्रकार के पौधे आयुर्वेद महत्व के है। इस अवसर पर पर्यावरण प्रेमी प्रदीप शर्मा ने प्रकृति से जुड़े गीत भी सुनाये।

गोस्वामी ने पूर्व में सम्भागीय आयुक्त व अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में शिशुरोग विशेषज्ञ डाॅ विश्वनाथ मेहरा, सुभाष गहलोत, जगदीश देवड़ा, राकेश कुमार, श्रवण गहलोत, विनोद पुरी, गणेश गिरी, नवीन गिरी, राकेश कुमार, दीपक गिरी, गजेन्द्रपाल सिंह उपस्थित थे। समिति सचिव देवेन्द्र सांखला ने आभार व्यक्त किया।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026