Doordrishti News Logo

बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम वाले विद्यार्थियों व शिक्षकों का किया सम्मान

जोधपुर,बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम वाले विद्यार्थियों व शिक्षकों का किया सम्मान। सरस्वती बाल वीणा भारती उच्च माध्यमिक विद्यालय सूरसागर के विद्यार्थियों द्वारा बारहवीं,दसवीं,आठवीं एवं पांचवी बोर्ड परीक्षा 2024 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों का सम्मान किया गया।

यह भी पढ़ें – जेवर कारीगर 12 लाख का सोना और बाइक लेकर चंपत

संस्था प्रधान ने बताया कि जिन विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया उन सभी विद्यार्थियों को विद्यालय परिवार की ओर से माला, साफा पहनाकर एवं मोमेंट देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही जिन शिक्षकों ने मेहनत और लगन से विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया उन शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया।

उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में विद्यालय एवं विधार्थियों की उपलब्धियों पर प्रकाशित पुस्तिका “मंजिल के राही” का विमोचन विद्यालय छात्र संघ अध्यक्ष एवं सहपाठी छात्राओं द्वारा किया गया। इसके बाद पुस्तिका को विद्यार्थियों में वितरित किया गया। पुस्तिका से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलेगा। विद्यार्थियों के मार्गदर्शन में इस पुस्तिका बड़ा योगदान रहेगा।

यह भी पढ़ें – मादक पदार्थ के साथ पिता पुत्र सहित चार गिरफ्तार

संस्था प्रधान ने विद्यार्थियों में नई ऊर्जा और नई चेतना के विकास का संदेश दिया। प्राध्यापक रामाराम चौधरी ने उन्नत कला से जीवन जीने का संदेश दिया। शिक्षा मानव जीवन के लिए संजीवनी है का संदेश विक्रम सिंह जोधा कृषि विज्ञान के प्राध्यापक ने दिया। प्राध्यापक सुरेश दान चारण ने शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए सतत संघर्ष करते रहने के लिए प्रेरित किया।

Related posts:

पानी की समस्या को लेकर टंकी पर चढ़े लोग: कूदने की चेतावनी

April 30, 2026

दिनदहाड़े घर से पांच लाख का सोना और तीन लाख की चांदी ले गए

April 30, 2026

बीकानेर पुलिस हिरासत से फरार आरोपी राइका बाग स्टेशन पर पकड़ा गया

April 30, 2026

जनगणना 2027 के लिए अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

April 30, 2026

विवाह कार्यक्रम के लिए वाणिज्यिक गैस सिलेंडर आवंटन के लिए आवेदन प्रक्रिया निर्धारित

April 30, 2026

कलक्टर ने किया पीएचईडी कार्यालय का औचक निरीक्षण

April 30, 2026

भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस के मई में 14 ट्रिप रद्द

April 30, 2026

बीएल मीणा बने उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रधान वित्त सलाहकार

April 30, 2026

26 जुलाई तक 27 ट्रिप और करेंगी 3 जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनें

April 30, 2026