Doordrishti News Logo

मादक पदार्थ के साथ पिता पुत्र सहित चार गिरफ्तार

डोडा पोस्त और गांजा बरामद

जोधपुर,मादक पदार्थ के साथ पिता पुत्र सहित चार गिरफ्तार। जिला पश्चिम पुलिस ने मादक पदार्थ की धरपकड़ करते हुए पिता पुत्र सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर इनके पास से अवैध डोडा पोस्त और गांजा बरामद किया है। आरोपियों से अब मादक पदार्थ के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें – महिला से लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

झंवर थानाधिकारी मूलाराम चौधरी मय टीम ने जोलियाली दड़ी की ढाणी में रहने वाले भैंपाराम पुत्र भंवराराम विश्रोई को गिरफ्तार कर अवैध डोडा पोस्त बरामद किया। इसी तरह लूणी थानाधिकारी हुकमसिंह ने फींच गांव में रहने वाले पिता पुत्र रूपाराम पुत्र गोपाराम विश्रोई और राकेश पुत्र रूपाराम के घर पर दबिश देकर वहां से 600 ग्राम अवैध डोडा पोस्त जब्त किया। दोनों को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार किया गया।

इसी तरह बासनी थानाधिकारी शफीक मोहम्मद ने पशु आहार सालावास रोड पर एक युवक को संदेह के आधार पर पकड़ा। तब उसके पास से गांजा बरामद हुआ। इस पर आरोपी युवक मूलत: खेजड़ली लूणी हाल भवानी नगर सांगरिया फाँटा स्थित राजपूतों का बास निवासी अनिल पुत्र पप्पाराम विश्रोई को गिरफ्तार किया।

Related posts:

पानी की समस्या को लेकर टंकी पर चढ़े लोग: कूदने की चेतावनी

April 30, 2026

दिनदहाड़े घर से पांच लाख का सोना और तीन लाख की चांदी ले गए

April 30, 2026

बीकानेर पुलिस हिरासत से फरार आरोपी राइका बाग स्टेशन पर पकड़ा गया

April 30, 2026

जनगणना 2027 के लिए अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

April 30, 2026

विवाह कार्यक्रम के लिए वाणिज्यिक गैस सिलेंडर आवंटन के लिए आवेदन प्रक्रिया निर्धारित

April 30, 2026

कलक्टर ने किया पीएचईडी कार्यालय का औचक निरीक्षण

April 30, 2026

भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस के मई में 14 ट्रिप रद्द

April 30, 2026

बीएल मीणा बने उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रधान वित्त सलाहकार

April 30, 2026

26 जुलाई तक 27 ट्रिप और करेंगी 3 जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनें

April 30, 2026