पूना गए वृद्ध ने मोबाइल पर देखे सीसीटीवी फुटेज,चोरी का लगा पता
- केस दर्ज कराया
- पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
जोधपुर,पूना गए वृद्ध ने मोबाइल पर देखे सीसीटीवी फुटेज,चोरी का लगा पता। शहर के शोभावतों की ढाणी मरूधर केसरी नगर में एक सूने मकान में चोरी हो गई। मकान से एक शख्स 35 हजार की नगदी चुरा ले गया। परिवादी पूना गया था और 3 जुलाई को मोबाइल पर सीसीटीवी फुटेज से चोरी का पता लगा। इस पर जोधपुर पहुंचा और केस दर्ज करवाया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल कर अब आरोपी को हिरासत में लिया है।
यह भी पढ़ें – जिला कलक्टर ने किया आरटीओ नाले का निरीक्षण
चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस ने बताया कि शोभावतों की ढाणी मरूधर केसरी नगर 223 में रहने वाले प्रेम प्रकाश सिंघवी पुत्र बलवंत मल सिंघवी की तरफ से मामला दर्ज कराया गया। इसमें बताया कि वे किसी काम से पूना गए थे। 3 जुलाई की शाम को उन्होंने मोबाइल पर घर के सीसीटीवी फुटेज देखे तो ताले टूटने का पता लगा। इस पर जोधपुर पहुंचे और मालूम हुआ कि चोर घर से 35 हजार रुपए की नगदी चुरा ले गया है। फुटेज पुलिस को उपलब्ध कराने के बाद पुलिस ने अब आरोपी बरकतुल्ला खां कॉलोनी प्रतापनगर सदर निवासी इमरान पुत्र इमामुदीन को गिरफ्तार किया है।
Related posts:

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

