Doordrishti News Logo

पांच दिन की पुलिस अभिरक्षा में लिया

  • नांदड़ा खुर्द तिहरा हत्याकाण्ड
  • मोबाइल एक्टिवेशन से पुलिस को मिला हत्यारे का सुराग
  • कुछ देर के लिए मौके पर आया फिर चुपचाप निकल गया था
  • अपरान्ह में वारदात कर निकला

जोधपुर,पांच दिन की पुलिस अभिरक्षा में लिया। शहर के निकट बनाड़ थाना क्षेत्र के गांव नांदडा खुर्द में बुधवार को हुए तिहरे हत्याकाण्ड का पुलिस ने गुरूवार को खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद आज कोर्ट में पेश किया।जहां से उसे पांच दिन की पुलिस अभिरक्षा में भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें – नकली नोट के आरोपियों से अब पुलिस जोड़ रही कड़ी से कड़ी

आरोपी वारदात के बाद एक बार घटनास्थल पर कुछ देर के लिए आया था,फिर चुपचाप वहां से निकल गया। पुलिस ने आरोपी को पकडऩे के लिए ज्यादा जद्दोजहद नहीं करनी पड़ी, कारण कि उस एरिया में जिन लोगों के मोबाइल एक्टिवेशन में उन सभी को पुलिस ने उठाया था। इसमें एक आरोपी भी था जिसने बाद में अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस अब आरोपी से खून से सने कपड़े,वारदात के समय प्रयुक्त वाहन यदि कोई काम में लिया तो उसे बरामद करने में जुटी है। कुल्हाड़ी उसी दिन जब्त कर ली गई थी।

आरोपी से पुलिस अब गहनता से पूछताछ के साथ वारदात में कोई अन्य शामिल है या नहीं इस बारे में भी पता लगाने का प्रयास कर रही है। मृतका भंवरीदेवी की बेटी संतोष की अस्पताल मेें हालत स्थिर बनी है। उनका ऑपरेशन कर कुल्हाड़ी को बाहर निकाला गया था। होश आने पर उनके भी बयान लिए जाएंगे।

बनाड़ थाना क्षेत्र में नांदड़ा खुर्द गांव में भंवरी देवी,उनकी दो दोहितियों लक्षिता एवं भावना की हत्या के साथ उनकी मां पर कुल्हाड़ी से हत्या करने के आरोपी नांदड़ा गांव निवासी दिनेश पुत्र सुजाराम जाट को गिरफ्तार किया गया था। आरंभिक पड़ताल में उसने अपना जुर्म कबूल किया। पकड़े गए आरोपी से पता लगा कि आरोपी जुए और नशे का आदी है और वह जुए में पांच लाख हार चुका था जिसकी उधारी उस पर चढ़ी हुई थी। वह रकम को हासिल करने के लिए यह योजना बनाई।

आरोपी दिनेश का इस घर में आना जाना था और वह सबसे परिचित था। उसे यह मालूम था कि दोपहर के समय डेढ़ से ढाई बजे के बीच घर में कोई नहीं रहता है केवल बच्चियां ही होती है और उसने लूट की योजना बनाई। आरोपी घर में दाखिल होने पर पहले वृद्ध भंवरी देवी के सिर पर कुल्हाड़ी मारी जिससे वह वहीं पर ढेर हो गई। बच्चियां रोने लगी तो वह उन्हें चुप कराने के लिए पानी के टांके पर लेकर गया और पानी में डाल दिया। फिर वह लौटा और बाद में बच्चियों की मां संतोष पर कुल्हाडी से वार किया,मगर कुल्हाड़ी उसके सिर में ही धंस गई।

पैसों की जरूरत के चलते संदूक के ताले भी तोड़े
आरोपी दिनेश ने घर में रखे संदूक और अलमारियों के ताले तोड़े,मगर उसे कुछ हासिल नहीं हुआ। उसे अंदेशा था कि घर से कुछ ज्वैलरी मिलने पर वह अपनी उधारी चुका सकता है जो वह जुए में हारा हुआ है।

यह भी पढ़ें – जिला कलक्टर ने किया आरटीओ नाले का निरीक्षण

यह है मामला
नांदड़ा खुर्द निवासी मांगीलाल कुडिया की बेटी संतोष पत्नी किशना राम तीन-चार दिनों से मायके आई हुई थी। बुधवार दोपहर संतोष, उसकी मां भंवरी देवी और संतोष की दो बेटियां भावना और लक्षिता घर पर थीं। इस दौरान किसी ने घर में घुसकर कुल्हाड़ी से सबसे पहले भंवरी देवी के सिर पर वार किया, जिससे वह मौके पर ही ढेर हो गई। संतोष के भी सिर पर वार किया गया,जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हमलावर ने दोनों मासूम बेटियों को घर में बने पानी के टांके में डुबोकर मार दिया। करीब पांच बजे पुलिस को इस घटना की जानकारी मिली थी।

Related posts:

1.5 माह के नवजात को गंभीर टिटनेस से मिली नई जिंदगी

September 12, 2026

14 सितंबर को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगी मतगणना

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने शहर के विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

September 12, 2026

भाजपा ने मतदाताओं का जताया आभार

September 12, 2026

शेखावत ने धर्मपत्नी नोनद कंवर व बेटी सुहासिनी के साथ किया मतदान

September 12, 2026

कानून व्यवस्था का उल्लंघन कर माहौल बिगाड़ने वाले 75 से ज्यादा गिरफ्तार

September 12, 2026

डीआरएम ने बीकानेर- पलाना रेलखंड का किया इंजन फुटप्लेट निरीक्षण

September 12, 2026

करणी माता मंदिर में दर्शन कर यात्री सुविधाओं एवं स्टेशन व्यवस्थाओं का लिया जायजा

September 12, 2026

पोलिंग बूथ में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पैर छूने पर विवाद

September 12, 2026