Doordrishti News Logo

दो घायलों का जोधपुर में टूटा दम, कार्रवाई कर शव सौंपे

जोधपुर, निकटवर्ती नागौर जिले के बुटाटी के पास में रविवार को एक पिकअप के पलटी खाने से पांच मजूदरों की दर्दनाक मौत हो गई। दो की घटनास्थल पर ही मौत हुई जबकि अन्य घायलों को जोधपुर रैफर करते वक्त बीच रास्ते में तीन ने दम तोड़ दिया। दो महिला मजदूरों की जोधपुर में मौत हुई है।

नागौर जिले की कुचेरा से पहुंची पुलिस ने आज सुबह एमडीएमएच में दो शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजन को सौंप दिया।

five-workers-killed-20-injured-as-pickup-overturns

नागौर जिले के कुचेरा पुलिस थाने के हैडकांस्टेबल लालाराम ने बताया कि नागौर जिले के कुचेरा व आस पास के रहने वाले 20-25 मजदूरों से भरी एक पिकअप रविवार को बुटाटी की तरफ जा रही थी। तब पिकअप अचानक से अनियंत्रित होकर पलटी खा गई।

हादसे में दो मजदूरों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य 18 मजदूर घायल हो गए। इनमें 13 मजदूरों को रात में जोधपुर रैफर किया गया। मगर एक महिला की बीच रास्ते में ही मौत हो गई। अन्य को जोधपुर रैफर किया गया।

इसमें गंभीर रूप से घायल दो और मजदूरों की जोधपुर के एमडीएमएच में उपचार के बीच मौत हो गई इस सड़क़ हादसे में पांच मजदूरों की मौत हुई है। दस लोग सामान्य व पांच लोगों की हालत अभी गंभीर बनी है। दो शवों का जोधपुर में और तीन का नागौर के कुचेरा सीएचसी अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया।

यह भी पढ़ें –हार्डकोर अपराधी कैलाश मांजू को जेल से लाई पुलिस

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026