Doordrishti News Logo

18 वर्षो से फरार आरोपी उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार

जोधपुर,18 वर्षो से फरार आरोपी उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार। शहर की सदर बाजार पुलिस ने 18 साल से फरार एक मफरूर को उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी दयालाल ने बताया कि फरार अभियुक्त के विरूद्व दिल्ली,उत्तर प्रदेश,राजस्थान के विभिन्न थानों में 9 प्रकरण दर्ज है।फरार अभियुक्त आले दर्जे का चोर है।

यह भी पढ़ें – भाजपा ने जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में किया योग

यह है मामला
जाजीवाल धांधला डांगियावास निवासी केराराम पुत्र कवंराराम 31 अक्टूबर 2007 को रिपोर्ट दी थी कि उसकी बाइक नई सडक़ एरिया में खड़ी थी। गाड़ी में टंगे बैंग से 206000 कोई चुराकर ले गया। अनुसंधान कर मुल्जिम सुरेश कुमार पुत्र हरिप्रसाद वर्मा निवासी छजवा पुलिस थाना मोतीगंज जिला गोण्डा उत्तरप्रदेश को 10 नवंबर 2007 को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया था। सह अभियुक्त शत्रोहन पुत्र जीवधरखन बरवार निवासी छजवा पीएस मोतीगंज जिला गोण्डा उत्तर प्रदेश की गिरफ्तारी नहीं से अभियुक्त के विरूद्व धारा 299 सीआरपीसी के तहत न्यायालय में चालान पेश किया गया था। अभियुक्त शत्रोहन को मफरूर घोषित करवा कर वारण्ट जारी करवाया गया। अभियुक्त शत्रोहन की तलाश पिछले 18 वर्षो से की जा रही थी। मगर अभियुक्त बड़ा शातिर प्रवृति का होने के कारण पुलिस गिरफ्त से दूर रहा। अभियुक्त पिछले 18वर्ष से अपने गांव के आस पास स्थानों पर फरारी काट रहा था।पुलिस टीम में हैडकांस्टेबल हीराराम, कांस्टेबल दिनेश,राकेश उत्तरप्रदेश को रवाना किया। टीम द्वारा उसे वहां से दस्तयाब कर गिरफ्तार कर लिया गया।

Related posts:

14 सितंबर को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगी मतगणना

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने शहर के विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

September 12, 2026

भाजपा ने मतदाताओं का जताया आभार

September 12, 2026

शेखावत ने धर्मपत्नी नोनद कंवर व बेटी सुहासिनी के साथ किया मतदान

September 12, 2026

कानून व्यवस्था का उल्लंघन कर माहौल बिगाड़ने वाले 75 से ज्यादा गिरफ्तार

September 12, 2026

डीआरएम ने बीकानेर- पलाना रेलखंड का किया इंजन फुटप्लेट निरीक्षण

September 12, 2026

करणी माता मंदिर में दर्शन कर यात्री सुविधाओं एवं स्टेशन व्यवस्थाओं का लिया जायजा

September 12, 2026

पोलिंग बूथ में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पैर छूने पर विवाद

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं से किया संवाद,लिया फीडबैक

September 11, 2026