Doordrishti News Logo

भाजपा ने जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में किया योग

अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस

जोधपुर,भाजपा ने जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में किया योग।जून माह में भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार आयोजित होने वालें कार्यक्रमों की श्रृंखला में भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा के आह्वान पर विभिन्न स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामाजिक संस्था के साथ योग दिवस के अवसर पर योग कर स्वास्थ्य लाभ लिया गया। इस दौरान सांसद,विधायक,जन प्रतिनिधि,जिला पदाधिकारी,मण्डल, मोर्चा सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी ने योग किया।

यह भी पढ़ें – ऐतिहासिक स्थलों पर योग करके बनाया यादगार

भाजपा संभाग मीडिया संयोजक जगदीश धाणदिया ने बताया कि अन्तराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की प्रदेश वासियों को शुभकामना देते हुए कहा कि निरंतर योग करने से हमारा शरीर और मन दोनो स्वस्थ रहते है, लगातार योग करने से लोगों को अनेक रोगों से निदान मिला है। इसलिए सभी को अपनी दिनचर्या में इसे शामिल कर जीवन में अपनाना चाहिए।

राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत ने कहा कि पहले भारत दुनिया के देशों का अनुसरण करता था,लेकिन 2014 के बाद समय बदला और दुनिया भारत के प्रस्तावों का अनुसरण कर रही है। सूरसागर विधायक देवेन्द्र जोशी ने योग दिवस के अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्नान पर 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस दुनियाभर में मनाया जाने लगा और बच्चे, बुजुर्ग,महिला,किसान,युवा सहित हर वर्ग के लोग इसे जीवन में अपना रहें है।

यह भी पढ़ें – सूरसागर में बवाल रात को पथराव दुकान आग के हवाले

इसी क्रम में गौशाला मैदान में राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत, जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा जिला महामंत्री डा. करणीसिंह खींची, सुनिल भाटी, रेखा नाहर,सम्राट अशोक उद्यान में सूरसागर विधायक देवेन्द्र जोशी,जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा,जिला उपाध्यक्ष पार्वती जांगिड,महेन्द्र तंवर, बड़ा गणेश मन्दिर में पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल,मण्डल अध्यक्ष हेमंत जानयानी,सीमा माथुर,गीता भवन में जिला कोषाध्यक्ष पुरूषोतम मूंदड़ा, नेता प्रतिपक्ष लक्ष्मी नारायण सोलंकी,जिला उपाध्यक्ष गीता भाटी, प्राकृतिक चिकित्सालय में भाजपा नेता कमलेश पुरोहित,उप महापौर किशन लड्डा, इन्द्रा राजपुरोहित, अम्बेडकर पार्क में पूर्व जिला महामंत्री महेन्द्र मेघवाल,पूर्व महापौर संगीता सोलंकी,सुभाष पार्क में मण्डल अध्यक्ष भेरूदास वैष्णव, व्यास पार्क में भाजपा नेता अशोक व्यास, जनक सोनी,जिला महामंत्री मनीष पुरोहित,मण्डल अध्यक्ष तारांच गहलोत, महेन्द्र छंगाणी,उम्मेद उद्यान में भाजपा नेता उपेन्द्र देव, नाथूसिंह राठौड़, जिला उपाध्यक्ष भंवर दैया, भुपेन्द्रराज सिंघवी, धीरज मकवाना, मानसागर पार्क में सुभाष गहलोत, सुरेश भाटी, जिला महामंत्री विजय राजोरिया, मनीष परिहार, अलका थामेत, सत्संग भवन में महापौर वनिता सेठ, जिला उपाध्यक्ष संजय चंदीरमानी,माधोसिंह परिहार, सेन्ट्रल पार्क कुड़ी भगतासनी में राकेश बागरेचा, जिला उपाध्यक्ष हंसराज प्रजापत, विवेकान्द पार्क,सरस्वती नगर में प्रतिपाल सिंह वालेचा, लालमैदान में जिला मंत्री महेश व्यास,मनीष परिहार,मण्डोर गार्डन में आदित्य गहलोत,मसूरिया में उप महापौर,श्यामसुन्दर गौड़,भवानी प्रताप सिंह शेखावत मौजूद थे।

Related posts:

14 सितंबर को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगी मतगणना

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने शहर के विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

September 12, 2026

भाजपा ने मतदाताओं का जताया आभार

September 12, 2026

शेखावत ने धर्मपत्नी नोनद कंवर व बेटी सुहासिनी के साथ किया मतदान

September 12, 2026

कानून व्यवस्था का उल्लंघन कर माहौल बिगाड़ने वाले 75 से ज्यादा गिरफ्तार

September 12, 2026

डीआरएम ने बीकानेर- पलाना रेलखंड का किया इंजन फुटप्लेट निरीक्षण

September 12, 2026

करणी माता मंदिर में दर्शन कर यात्री सुविधाओं एवं स्टेशन व्यवस्थाओं का लिया जायजा

September 12, 2026

पोलिंग बूथ में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पैर छूने पर विवाद

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं से किया संवाद,लिया फीडबैक

September 11, 2026