Doordrishti News Logo

बीएसएफ ने पाक अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर बरामद की साठ करोड़ की 12 किग्रा हेरोइन

जोधपुर,बीएसएफ ने पाक अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर बरामद की साठ करोड़ की 12 किग्रा हेरोइन।श्रीगंगानगर सेक्टर से लगी भारत-पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर रायसिंहनगर और अनूपगढ़ इलाके में आधी रात में सूचना के आधार पर सीमा सुरक्षा बल के जवानों द्वारा पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के माध्यम से आई 4 पैकेट संदिग्ध हेरोइन दो अलग-अलग स्थानों से बरामद की गई।

यह भी पढ़ें – मरुधरा गौरव सम्मान के पोस्टर का विमोचन

14-15 जून की मध्य रात्रि को पाकिस्तान की ओर से आए ड्रोन द्वारा हेरोइन तस्करी की सूचना मिली। उक्त सूचना के आधार पर सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने ड्रोन की आवाज सुनाई देने पर तुरंत प्रभाव से ड्रोन की दिशा में फायरिंग की। इलाके की सघन तलाशी के दौरान रायसिंहनगर क्षेत्र से 2 और अनूपगढ़ क्षेत्र से 2 कुल 4 पैकेट संदिग्ध हेरोइन बरामद की गई।

तलाशी के दौरान कोई ड्रोन बरामद नहीं हो पाया है,हालांकि पुलिस को इलाके में गहन नाकाबंदी करने की सूचना दे दी गई है,ताकि हेरोइन मंगाने वाले तस्करों को दबोचा जा सके।

इस ऑपरेशन के तहत बरामद की गई संदिग्ध हेरोइन का वजन लगभग 12.88 किलोग्राम (पैकिंग सामग्री सहित) है,जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 60 करोड़ रुपये आंकी गई है। बरामद हेरोइन को सीमा सुरक्षा बल आवश्यक कार्यवाही हेतु संबंधित एजेंसी को जांच के लिए सुपुर्द करेगी।

यह भी पढ़ें – डिस्कॉम तकनीशियन कर्मी के साथ मारपीट

इससे पहले भी पाकिस्तान द्वारा ड्रोन से भारतीय सीमा में हेरोइन की तस्करी कराने के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं,जिसे सीमा सुरक्षा बल के बहादुर जवानों द्वारा लगातार नाकाम किया जा रहा है।

Related posts:

वृद्धा गाय को लेकर खेत पर गई वापिस लौटने तक चोर नगदी आभूषण ले गए

September 6, 2026

शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का किया सम्मान

September 6, 2026

ट्रांसफर्मर से तेल चोरी करते समय लगा था करंट

September 6, 2026

डीआरएम ने डेगाना व रेन स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों का किया निरीक्षण

September 6, 2026

राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन ने सीएस को सौंपा ज्ञापन

September 6, 2026

सैटेलाइट अस्पतालों में जल्द शुरू होंगे सिजेरिशन सेक्शन: सीएस

September 6, 2026

व्यापार में परेशानी दूर करने का बोला: कलश में हीरे बताकर 8 लाख ठगे

September 6, 2026

मादक मामलों में फरार इनामी अपराधियों पर जोधपुर ग्रामीण पुलिस का शिकंजा

September 6, 2026

शिक्षक दिवस पर लायंस क्लब जोधपुर सेंट्रल ने किया शिक्षकों का सम्मान

September 5, 2026