Doordrishti News Logo

प्रधानमंत्री के विजन से नए सोपान तय करने के लिए करेंगे काम- शेखावत

  • नवनियुक्‍त केंद्रीय मंत्री ने संस्‍कृति और पर्यटन मंत्रालय का पदभार किया ग्रहण
  • संस्‍कृति और कला के क्षेत्र में अभूतपूर्व रहे हैं पिछले दस वर्ष

नई दिल्‍ली/ जोधपुर,प्रधानमंत्री के विजन से नए सोपान तय करने के लिए करेंगे काम-शेखावत। गजेंद्र सिंह शेखावत ने मंगलवार को संस्कृति और पर्यटन मंत्रालयों का कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर मीडिया से रूबरू होते हुए शेखावत ने कहा कि पिछले 10 वर्षों के दौरान मोदी सरकार ने संस्‍कृति और कला के क्षेत्र में अभूतपूर्व काम किया है, जिसकी वजह से भारत की संस्‍कृति को देखकर पूरा विश्‍व चकित है। विकसित भारत बनाने में संस्‍कृति और पर्यटन की महत्‍वपूर्ण भूमिका रहने वाली है।

उन्होंने कहा कि हमारी टीम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुसार संस्‍कृति, कला और पर्यटन के क्षेत्र में नए सोपान तय करने के लिए शानदार काम करेगी।

यह भी पढ़ें – जोधपुर डिस्कॉम में लगे व्यक्ति ने इलेक्ट्रीकल कंपनी को लगाई 44.96 लाख की चपत

उन्होंने कहा कि देश की जनता विकसित भारत को लेकर पूरी तरह आश्‍वस्‍त है। इसी विश्‍वास की वजह से जनता ने मोदी जी को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने का सौभाग्‍यपूर्ण अवसर दिया है। उन्‍होंने कहा कि मोदी के नेतृत्‍व में पिछले 10 वर्षों में देश में आमूलचूल परिवर्तन हुआ है। देश को निराशा के गर्त से निकाल कर उसे आशा से लबरेज किया है।

यह भी पढ़ें – वृक्षारोपण व श्रमदान के साथ तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू

उन्‍होंने कहा कि भारत विकसित हो सकता है,इस संदेश को प्रधानमंत्री ने पूरे विश्‍व तक पहुंचाया है,जिस वजह से दुनिया भी यह जानती है कि भारत को विकसित राष्‍ट्र बनने से कोई रोक नहीं सकता है। उन्होंने कहा कि यही विश्‍वास देश की जनता को भी है। लिहाजा,इस बार की भी प्रचंड जीत इसी विश्‍वास पर जनता की मुहर है।इससे पहले,पदभार ग्रहण करने के दौरान दोनों मंत्रालयों की टीम ने केंद्रीय मंत्री का आत्‍मीय स्‍वागत किया। शेखावत ने दोनों मंत्रालयों में अधिकारियों संग मीटिंग की। पदभार ग्रहण करने के दौरान शेखावत का परिवार भी साथ था।

Related posts:

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

August 15, 2026

मां का आरोप युवती कर रही थी बेटे को ब्लैकमेल

August 15, 2026

हैण्डक्राफ्ट कारोबारी सहित दो से 3.58 लाख का फ्रॉड

August 15, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में मनाया 76वां स्थापना दिवस

August 15, 2026

रक्षाबंधन पर उत्तर पश्चिम रेलवे की व्यापक तैयारी, ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त डिब्बे

August 15, 2026

स्वाधीनता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 77 व्यक्तियों का सम्मान

August 15, 2026

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को रद्द

August 15, 2026

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में संसदीय कार्य मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

August 15, 2026

6 घंटे में रेलवे केबल चोरी का खुलासा,आरपीएफ ने तीन महिलाओं को पकड़ा

August 15, 2026