Doordrishti News Logo

जोधपुर डिस्कॉम में लगे व्यक्ति ने इलेक्ट्रीकल कंपनी को लगाई 44.96 लाख की चपत

  • बिजली उपकरणों को किया खुर्दबुर्द
  • माल का गबन,अब फोन बंद

जोधपुर,जोधपुर डिस्कॉम में लगे व्यक्ति ने इलेक्ट्रीकल कंपनी को लगाई 44.96 लाख की चपत।हनुमानगढ़ की एक इलेक्ट्रीकल फर्म के व्यक्ति को जोधपुर डिस्कॉम में विद्युत उपकरणों की देखरेख माल मेटेरियल की खरीदफरोख्त की जानकारी के लिए रखा गया। उसके साथ में बकायदा कोर्ट में लिखापढ़ी की गई। मगर काम करने वाले व्यक्ति ने डिस्कॉम में माल का गबन कर दिया और फर्म मालिक को 44.96 लाख की चपत लगाकर फोन बंद कर दिया। पीडि़त की तरफ से बासनी पुलिस ने धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें – सुनार की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर लूटने का प्रयास

हनुमानगढ़ हाल जयपुर के मुरलीपुरा के रहने वाले नरेंद्र गोदारा पुत्र ओम प्रकाश गोदारा की तरफ से बासनी थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह हनुमानगढ़ में संचालित श्रीबालाजी इलेक्ट्रीकल्स वर्क्स का साझेदार है। यहां से इलेक्ट्रीकल माल जोधपुर डिस्कॉम को सप्लाई किया जाता है। जिसमें 33 एवं 11 केवी के ट्रांसफार्मर सहित अन्य उपकरण भेजे जाते हैं। उसकी संचालित फर्म से टोंक जयपुर के विश्राम राम मीणा पुत्र प्रहलाद मीणा को लिखापढ़ी कर जोधपुर डिस्कॉम के न्यू पावर हाउस रोड पर लगाया गया था। 1 जनवरी 21 से लेकर 9 दिसम्बर 22 तक उसे रखा गया था।

यह भी पढ़ें – लू से पीड़ित चबूतरे पर लेटे गाड़ी चालक से लूट

इस बीच उसने कब और कैसे घोटाला किया इसका पता नहीं चल पाया। हाल में ऑडिट रिपोर्ट तैयार करने पर जोधपुर डिस्कॉम से पता लगा कि काफी माल नहीं है। रिपोर्ट में आरोप है कि विश्रामराम मीणा ने सोची समझी साजिश के तहत कंपनी का 44.96 लाख का माल खुर्दबुर्द कर डाला है। आरोपी से कई बार फोन पर संपर्क किया गया मगर उसने फोन बंद कर डाला है, कई बार बात करने पर वह टालमटोल जवाब देता रहा। बासनी पुलिस अब जांच कर रही है।

Related posts:

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

August 15, 2026

मां का आरोप युवती कर रही थी बेटे को ब्लैकमेल

August 15, 2026

हैण्डक्राफ्ट कारोबारी सहित दो से 3.58 लाख का फ्रॉड

August 15, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में मनाया 76वां स्थापना दिवस

August 15, 2026

यात्री वाहनों में कैमरा स्पीड गवर्नर एवं वीएलटीडी लगाना अनिवार्य

August 15, 2026

रक्षाबंधन पर उत्तर पश्चिम रेलवे की व्यापक तैयारी, ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त डिब्बे

August 15, 2026

स्वाधीनता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 77 व्यक्तियों का सम्मान

August 15, 2026

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को रद्द

August 15, 2026

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में संसदीय कार्य मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

August 15, 2026