Doordrishti News Logo

बच्चों के झगड़े के बाद दो पक्ष के लोगों में तनाव,लाठी भाटा चले

  • एक दर्जन से ज्यादा घायल
  • आठ घायलों को जोधपुर लाया गया

जोधपुर,बच्चों के झगड़े के बाद दो पक्ष के लोगों में तनाव,लाठी भाटा चले। नागौर जिले के मेड़ता में बिचलावास इलाके में शुक्रवार की रात को मामूली विवाद के बाद तनाव हो गया। दो पक्ष के लोगों में जमकर लाठी-भाटा चले। एक दर्जन से ज्यादा लोग चोटिल हो गए। आठ लोगों को जोधपुर के एमडीएम अस्पताल में रैफर किया गया है।

मामला बच्चों के बीच हुए विवाद के बाद बड़े भी इसमें शाामिल हो गए।

यह भी पढ़ें – 25 हजार के इनामी आरोपी को पकड़ा

आज दोपहर तक क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात रहा। घायलों का यहां जोधपुर में उपचार जारी है,जिनकी हालत सामान्य बताई जाती है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात को नागौर जिले के मेड़ता स्थित बिचलावास क्षेत्र मेें बच्चों में हुए झगड़े ने बड़ा रूप ले लिया। दो पक्ष के लोग आमने सामने हो गए और पथराव करने के साथ इनके बीच में लाठियां चली। एक दर्जन से ज्यादा लोग चोटिल हो गए। बताया गया कि आठ लोगों को सिर,पीठ और हाथों में चोटें लगने पर जोधपुर रैफर किया गया है। नागौर जिला पुलिस मौका स्थल पर पहुंची और आरएसी को तैनात किया गया है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल किजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

जोधपुर में स्लीप एपनिया जांच के लिए दो मशीनें-चिकित्सा मंत्री

March 5, 2026

बिलाड़ा विधानसभा क्षेत्र में सीमा ज्ञान के लिए होगा ज्वॉइंट सर्वे-वन राज्य मंत्री

March 5, 2026

ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के कारण अप्रेल में रेल यातायात रहेगा प्रभावित

March 5, 2026

जोधपुर-जैसलमेर सेक्शन पर 121 किमी/घंटा हाई-स्पीड परीक्षण सफल

March 5, 2026

दीपक चौधरी ने जोधपुर मंडल के डीसीएम का कार्यभार संभाला

March 5, 2026

लाडनूं यार्ड में एलसी पर बॉक्स पुशिंग का कार्य पूरा

March 5, 2026

गैस सिलेण्डर से भरे ट्रक ने छीनी दो जिंदगियां

March 5, 2026

खजुराहो-उदयपुर व स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के समय में बदलाव

March 5, 2026

नि:शुल्क मेमोग्राफी जांच एवं स्तन कैंसर जागरूकता शिविर रविवार को

March 5, 2026