Doordrishti News Logo

खुला बंदी शिविर से फरार हुआ हत्या का सजायाप्ता मुल्जिम सात माह बाद गिरफ्तार

जोधपुर,खुला बंदी शिविर से फरार हुआ हत्या का सजायाप्ता मुल्जिम सात माह बाद गिरफ्तार। शहर के खुला बंदी शिविर मंडोर आंगणवा से सात महिने पहले फरार हुए हत्या के आरोपी को पुलिस ने फिर से गिरफ्तार कर लिया है। उसे उदयपुर से पकड़ कर लाया गया है। 21 सितंबर 23 को उसे हत्या केस में सजा हुई थी।

यह भी पढ़ें – रोटरी क्लब ऑफ इंफिनिटी ने एमडीएम में बनवाया पोस्ट ऑर्थोपेडिक वार्ड

मंडोर पुलिस ने बताया कि 31 अक्टूबर 23 को मंडोर खुला बंदी शिविर से एक मुल्जिम उदयपुर के आमोढ़ फलासिया निवासी कालूसिंह पुत्र भैरूसिंह हाजिरी के समय नदारद था। इस पर प्रहराधिकारी मुकेश मीणा की तरफ से उसकी फरारी की रिपोर्ट दी गई थी। बंदी हत्या के प्रकरण में यहां पर सजा याप्ता था। उसे 21 सितंबर 23 को हत्या के आरोप में सजा हुई थी।

पिछले सात माह से आरोपी फरार था। उसके फिर से उदयपुर होने की जानकारी मिलने पर पुलिस की टीम को वहां भेजा गया। आरोपी कालू सिंह पुत्र भैरूसिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

14 सितंबर को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगी मतगणना

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने शहर के विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

September 12, 2026

भाजपा ने मतदाताओं का जताया आभार

September 12, 2026

शेखावत ने धर्मपत्नी नोनद कंवर व बेटी सुहासिनी के साथ किया मतदान

September 12, 2026

कानून व्यवस्था का उल्लंघन कर माहौल बिगाड़ने वाले 75 से ज्यादा गिरफ्तार

September 12, 2026

डीआरएम ने बीकानेर- पलाना रेलखंड का किया इंजन फुटप्लेट निरीक्षण

September 12, 2026

करणी माता मंदिर में दर्शन कर यात्री सुविधाओं एवं स्टेशन व्यवस्थाओं का लिया जायजा

September 12, 2026

पोलिंग बूथ में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पैर छूने पर विवाद

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं से किया संवाद,लिया फीडबैक

September 11, 2026