Doordrishti News Logo

टेलीग्राम पर ऑनलाइन रिव्यू के नाम पर युवक से 96 हजार की ठगी

जोधपुर,टेलीग्राम पर ऑनलाइन रिव्यू के नाम पर युवक से 96 हजार की ठगी। शहर के महामंदिर पुलिस थाना क्षेत्र न्यू बीजेएस मोहन नगर में रहने वाले एक युवक को शातिरों ने टेलीग्राम एप पर ऑन लाइन रिव्यू के नाम पर 96 हजार की ठगी कर ली। उसके टेलीग्राम एप ऑनलाइन रिव्यू में भाग लेने पर शुरूआत में कुछ रुपए मिले,मगर बाद में शातिरों ने रकम डालने की शर्त रखी और ठगी कर ली। अब फोन बंद कर दिया है। पीडि़त की तरफ से महामंदिर थाने में रिपोर्ट दी गई है।

यह भी पढ़ें – जयपुर में इस्त्री प्रोजेक्ट लॉन्च

मोहन नगर न्यू बीजेएस में रहने वाले रविंद्र सिंह पुत्र नरपतसिंह की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि 16मई को उसने टेलीग्राम एप पर ऑनलाइन रिव्यू पर हिस्सा लिया था। तब उसके खाते में 4-5 बार में 150 रुपए आने लगे। बाद में ऑनलाइन पर ही शातिरों ने और अच्छी रकम के लिए 5 हजार रुपए इंवेस्ट करने को कहा। इस पर वह झांसे में आया और पांच हजार रुपए जमा करवा दिए। फिर उससे 21 हजार रुपए मांगे और फिर ज्यादा प्रोफिट के लिए 70 हजार रुपए डालने को कहा गया। इस पर विश्वास करता गया और रुपए डालता गया। मगर उसका पैसा बिटकाइन में लगाया जाना प्रतीत हुआ। उसे आगे रिव्यू रखने के लिए और रकम की मांग की गई तब उसने मना कर दिया। शातिरों ने उसका ऑनलाइन लिंक भी बंद कर दिया और तीन चार बार में 96 हजार रुपयों की ठगी कर ली।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

14 सितंबर को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगी मतगणना

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने शहर के विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

September 12, 2026

भाजपा ने मतदाताओं का जताया आभार

September 12, 2026

शेखावत ने धर्मपत्नी नोनद कंवर व बेटी सुहासिनी के साथ किया मतदान

September 12, 2026

कानून व्यवस्था का उल्लंघन कर माहौल बिगाड़ने वाले 75 से ज्यादा गिरफ्तार

September 12, 2026

डीआरएम ने बीकानेर- पलाना रेलखंड का किया इंजन फुटप्लेट निरीक्षण

September 12, 2026

करणी माता मंदिर में दर्शन कर यात्री सुविधाओं एवं स्टेशन व्यवस्थाओं का लिया जायजा

September 12, 2026

पोलिंग बूथ में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पैर छूने पर विवाद

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं से किया संवाद,लिया फीडबैक

September 11, 2026