Doordrishti News Logo

कईयों की मौत गर्मी से होने का अंदेशा,पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा

भीषण गर्मी का दौर जारी

जोधपुर,कईयों की मौत गर्मी से होने का अंदेशा,पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा। प्रदेश सहित मारवाड़ में भीषण गर्मी का दौर बना हुआ है। पिछले कुछ दिनों में भीषण गर्मी से अचानक लोगों की तबीयत खराब होने के साथ मौतें होने लगी हैं। प्रदेश भर में 30 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है,मगर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग इसकी पुष्टि नहीं कर रहा है।

यह भी पढ़ें – फतहसागर गुलाबसागर की कार्यकारिणी को दिलाई शपथ

जोधपुर में भी भीषण गर्मी के चलते परिवार के लोग अपनों को तबीयत खराब होने पर अस्पताल ला रहे हैं,मगर तब तक उनकी मृत्यु हो जाती है। शहर के पांच जगहों पर लोगों की मौत हुई है। प्रथम दृष्टया पुलिस ने मर्ग की कार्रवाई कर शव परिजन को सुपुर्द कर दिए हैं। मौतें गर्मी से हुई अथवा किसी अन्य कारण से इसका खुलासा तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही हो पाएगा। मौतों को लेकर राजस्थान का चिकित्सा विभाग पुष्टि नहीं करता है। इनकी मौत संदिग्ध मानी जाए अथवा गर्मी से मौत हुई फिलहाल स्पष्ट तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता है।

यहां पर तबीयत बिगड़ी से हुई मौत
सूरसागर पुलिस के अनुसार ब्यावर सिटी के चिचड़ली मोहल्ला कुंदन भवन निवासी राधेश्याम पुत्र स्व. रामचन्द्र प्रजापत ने पुलिस को बताया कि उसके छोटे भाई सीताराम जो कि स्नेहिल गार्डन के पीछे किताबों की फैक्ट्री में मजदूरी करता था। उसकी रात्रि के में फैक्ट्री में सो रहा था जिसकी ज्यादा गर्मी के कारण तबीयत बिगड़ी से मौत हो गई।

यह भी पढ़ें – कालेज की दो छात्राओं का सेना में लेफ़्टिनेंट के पद पर चयन

इसी तरह बोरानाड़ा थाने में दी रिपोर्ट में शेरगढ़ के गजसिंहपुरा निवासी हुकम सिंह पुत्र धन सिंह ने पुलिस को बताया कि पाल गांव में उसके भाई राजेन्द्र सिंह की ज्यादा गर्मी होने के कारण अचानक मौत हो गई। मंडोर थाने में दी रिपोर्ट में देवनारायण कॉलोनी उदयपुर रोड कुंधी नाका साकेत नगर ब्यावर सिटी निवासी बाबूलाल पुत्र भीखाराम गवारिया ने पुलिस को बताया कि 27 मई को आंगणवा क्षेत्र में उसके भाई गणपत राम पुत्र भीखाराम गवारिया की अचानक संदिग्ध हालत में तबीयत बिगडऩे से मौत हो गई।

करवड़ थाने में दी रिपोर्ट में यूपी के बागपत जिले के सिहावरी हरी के लुहारू निवासी अनिल पुत्र मामचंद यादव ने पुलिस को बताया कि 28 मई को उसके साढू खारोलान निवासी जसवीर सिंह पुत्र तेजाराम यादव की अचानक तबीयत खराब होने से अस्पताल लेकर गए जहां पर उपचार के बीच उसकी मौत हो गई।खांडाफलसा थाने में दी रिपोर्ट में मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के मुरकुछू निवासी उमेशलाल पुत्र तना आदिवासी ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी सुविता की अचानक तबीयत बिगडऩे पर 27 मई को इलाज के लिये उम्मेद अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर बाद में उसकी मौत हो गई। आशंका है कि उसे दिल का दौरा पड़ा होगा।

एक ही दिन मेें तीन शव फुटपाथ पर मिले

शहर में मंगलवार को तीन अलग अलग स्थानों पर शव मिले हैं। तीनों शव फुटपाथों पर मिले हैं। जिन्हें संबंधित थाना पुलिस ने बरामद कर अस्पतालों की मोर्चरी में रखवाया गया है। आशंका है कि सभी की मौत गर्मी के चलते हुई है। शहर के पावटा सी रोड,सरदारपुरा थाना क्षेत्र में रणछोड़ दास जी मंदिर के पीछे और बोंबे मोटर्स चौराहा के समीप यह शव मिले। संबंधित थाना पुलिस सूचना पर मौके पर पहुंची है। शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की कार्रवाई तीन प्रतिष्ठानों में एमआरपी जांच

October 29, 2026
एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

October 29, 2026
दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

October 29, 2026
वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

October 29, 2026
पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

परिचित बनकर खाते में पैसे डालना बताया फिर शातिर ने फ्रॉड कर खाते से निकाले 50 हजार

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

कला उत्सव 2026 में जेएनवीयू का शानदार प्रदर्शन

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

कमला नेहरू टीबी अस्पताल को मिली आधुनिक महिला वार्ड की सौगात

October 29, 2026