Doordrishti News Logo

ट्रेनों में कोच बढ़ाकर गर्मी में यात्रियों को पहुंचाया सुकून

  • जोधपुर मंडल से चलने और गुजरने वाली 18 जोड़ी ट्रेनों में लगेंगे 36 एक्स्ट्रा कोच
  • बाड़मेर-ऋषिकेश-बाड़मेर एक्सप्रेस में 1 थर्ड एसी और 1 स्लीपर बढ़ाया

जोधपुर,ट्रेनों में कोच बढ़ाकर गर्मी में यात्रियों को पहुंचाया सुकून। गर्मी की छुट्टियां मनाने जा रहे उन यात्रियों के लिए भीषण गर्मी में सुकून भरी खबर है कि रेलवे ने प्रतीक्षा सूची वाले यात्रियों की सुविधा के लिए 18 जोड़ी ट्रेनों में 36 एसी और नॉन एसी कोच अस्थाई तौर पर बढ़ाने का एलान किया है।

ट्रेनों में इन कोचों की वृद्धि से खास कर उन रेलयात्रियों को बड़ी राहत मिलने वाली है जो अगले माह ट्रेन के जरिए घूमने का प्लान किए हैं मगर टिकट वेटिंग में है।

यह भी पढ़ें – ट्रक डाईवर की पुत्री ईशा ने 94.80%अंक लाकर रचा इतिहास

उत्तर पश्चिम रेलवे प्रशासन ने जोधपुर मंडल से गुजरने वाली ऐसी चिन्हित 18 जोड़ी दैनिक व साप्ताहिक ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची और मांग को देखते हुए 36 अतिरिक्त डिब्बों की व्यवस्था की है। जोधपुर डीआरएम पंकज कुमार सिंह के अनुसार गर्मी की छुट्टियों में ट्रेनों में अतिरिक्त यातायात को ध्यान में रखते हुए विभिन्न ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने की व्यवस्था की है जिससे जून में यात्रियों को आवागमन में ट्रेनों में अधिक सीटें मिलेगी और उनका सफर आसान होगा।

इन ट्रेनों में अतिरिक्त डिब्बों की वृद्धि
-22475/76,हिसार-कोयंबटूर-हिसार एसी साप्ताहिक एक्सप्रेस में 1 सेकंड एसी और 1 थर्ड एसी हिसार से 5 से 26 जून तथा कोयंबटूर से 8 से 29 जून तक

-14707/08,लालगढ़-दादर-लालगढ़ रणकपुर एक्सप्रेस में 1 सेकंड एसी,3 थर्ड एसी और दो स्लीपर लालगढ़ से 1 से 11 जून तथा दादर से 2 से 12 जून

-12495/96,बीकानेर-कोलकोता-बीकानेर साप्ताहिक एक्सप्रेस में 1 थर्ड एसी इकोनॉमी बीकानेर से 6 से 27 जून तथा कोलकोता से 7 से 28 जून

-20471/72, बीकानेर-पुरी- बीकानेर साप्ताहिक एक्सप्रेस में 1 थर्ड एसी इकोनॉमी बीकानेर से 2 से 30 जून तथा पुरी से 5 जून से 3 जुलाई

-22473/74,बीकानेर-बांद्रा टर्मिनस-बीकानेर साप्ताहिक एक्सप्रेस में 1 थर्ड एसी इकोनॉमी बीकानेर से 3 से 24 जून तथा बांद्रा टर्मिनस से 4 से 25 जून

-22977/78,जोधपुर-जयपुर-जोधपुर सुपरफास्ट में 1 फर्स्ट मय सेकंड एसी व 1 थर्ड एसी जोधपुर व जयपुर से 1 से 30 जून

-14806/05,बाड़मेर-यशवंतपुर-बाड़मेर साप्ताहिक एसी एक्सप्रेस में 1 थर्ड एसी बाड़मेर से 6 से 27 जून तथा यशवंतपुर से 10 जून से 1 जुलाई

-14801/02,जोधपुर-इंदौर-जोधपुर एक्सप्रेस में 3 स्लीपर व 1 जनरल जोधपुर से 1 से 30 जून तथा इंदौर से 4 जून से 30 जुलाई

यह भी पढ़ें – फतहसागर गुलाबसागर की कार्यकारिणी को दिलाई शपथ

-12465/66,इंदौर-भगत की कोठी- इंदौर में 3 स्लीपर व 1 जनरल इंदौर से 2 जून से 1 जुलाई तथा भगत की कोठी से 3 जून से 2 जुलाई

-14854/53,14864/63,14866/65,जोधपुर-वाराणसी सिटी- जोधपुर मरुधर एक्सप्रेस में 1 थर्ड एसी जोधपुर से 1 से 7 जून,12 से 30 जून तथा वाराणसी सिटी से 2 से 8 जून व 13 जून से 1 जुलाई

-22483/84,जोधपुर-गांधीधाम- जोधपुर द्वि साप्ताहिक सुपरफास्ट में 1 सेकंड एसी जोधपुर से 1 से 29 जून तथा गांधीधाम से 2 से 30 जून

-14807/08,जोधपुर-दादर-जोधपुर द्वि साप्ताहिक एक्सप्रेस में 2 स्लीपर जोधपुर से 2 से 30 जून तथा दादर से 3 जून से 1 जुलाई

-20483/84,भगत की कोठी-दादर -भगत की कोठी द्वि साप्ताहिक सुपरफास्ट में दो स्लीपर भगत की कोठी से 3 से 27 जून तथा दादर से 4 से 28 जून

-20485/86,जोधपुर-साबरमती-जोधपुर सुपरफास्ट में 2 स्लीपर जोधपुर से 1 से 30 जून तथा साबरमती से 3 जून से 2 जुलाई

-20492/91,साबरमती-जैसलमेर-साबरमती सुपरफास्ट में 2 स्लीपर साबरमती से 1 से 30 जून तथा जैसलमेर से 2 जून से 1 जुलाई

-14888/87,बाड़मेर-ऋषिकेश-बाड़मेर एक्सप्रेस में 1 थर्ड एसी व 1 स्लीपर बाड़मेर से 5 से 15 जून तथा ऋषिकेश से 7 से 17 जून तक अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की कार्रवाई तीन प्रतिष्ठानों में एमआरपी जांच

October 29, 2026
एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

October 29, 2026
दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

October 29, 2026
वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

October 29, 2026
पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

परिचित बनकर खाते में पैसे डालना बताया फिर शातिर ने फ्रॉड कर खाते से निकाले 50 हजार

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

कला उत्सव 2026 में जेएनवीयू का शानदार प्रदर्शन

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

कमला नेहरू टीबी अस्पताल को मिली आधुनिक महिला वार्ड की सौगात

October 29, 2026