Doordrishti News Logo

कालेज की दो छात्राओं का सेना में लेफ़्टिनेंट के पद पर चयन

बेटियों ने बढ़ाया नर्सिंग महाविद्यालय का गौरव

जोधपुर,कालेज की दो छात्राओं का सेना में लेफ़्टिनेंट के पद पर चयन।बेटियां आज हर क्षेत्र में अपने हुनर का लोहा मनवा रही हैं। हर क्षेत्र में बेटियां बेटों से एक कदम आगे हैं। राजकीय नर्सिंग महाविद्यालय जोधपुर की दो होनहार छात्राओं ने कड़ी मेहनत और लगन से भारतीय सेना में लेफ़्टिनेंट के पद पर चयनित होकर न सिर्फ अपने परिवार का बल्कि राजकीय नर्सिंग महाविद्यालय जोधपुर सहित पूरे प्रदेश का नाम रोशन कर दिखाया है।

यह भी पढ़ें – दो महिलाओं की संदिग्ध हालात में मौत

महाविद्यालय के प्रधानाचार्य मुकेश तेतरवाल ने बताया कि महाविद्यालय की छात्राओं निहारिका चौधरी एवं आकांक्षा सोलंकी का चयन भारतीय सेना में बतौर लेफ़्टिनेंट के पद पर हुआ है।

निहारिका महाविद्यालय से वर्ष 2023 व आकांक्षा ने वर्ष 2022 में बीएससी नर्सिंग का कोर्स पूर्ण किया। कोर्स पूर्ण करने के पश्चात इन्होंने अपना ध्येय मिलिट्री नर्सिंग सर्विसेज़ में चयन होकर सेना में सेवा का रखा। कठोर मेहनत एवं दृढ़ निश्चय के परिणाम स्वरूप सेना में चयन के लिए कठिन चरणों को पार कर दोनों का चयन मिलिट्री नर्सिंग सर्विसेज़ में लेफ़्टिनेंट रैंक पर हुआ।

निहारिका चौधरी को बेस हॉस्पिटल लखनऊ व आकांक्षा को कमाण्ड हॉस्पिटल कोलकत्ता में नियुक्ति मिली हैं। इस अवसर पर महाविद्यालय द्वारा दोनों होनहार छात्राओं का मुँह मीठा करवाकर सम्मान करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी गई।दोनों छात्राओं द्वारा महाविद्यालय का आभार प्रकट किया एवं अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने माता पिता, महाविद्यालय की समस्त फैकल्टी एवं अपनी प्रेरणा श्रोत मेजर अल्का तेतरवाल को दिया।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: