Doordrishti News Logo

आधा दर्जन स्थानों से बाइक चोरी

शहर में नहीं थम रही बाइक चोरी की घटनाएं

जोधपुर,आधा दर्जन स्थानों से बाइक चोरी। कमिश्ररेट में वाहन चोरों ने अलग अलग स्थानों से आधा दर्जन गाडिय़ों को चुराया। संबंधित थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज किए है।उदयमंदिर थाने में दी रिपोर्ट में बनाड़ निवासी श्यामलाल पुत्र भागुराम देवासी ने पुलिस को बताया कि मिनर्वा सेंटर के पास खड़ी की उसकी बाइक को अज्ञात वाहन चोर चुराकर ले गया। इसी तरह महामंदिर पुलिस ने बताया कि निम्बोडा हाऊस मंडोर रोड निवासी हेमन्त पुत्र भगवानलाल खत्री की बाइक उसके घर के बाहर से चोरी हो गई।

यह भी पढ़ें – कालेज की दो छात्राओं का सेना में लेफ़्टिनेंट के पद पर चयन

माता का थान थाने में दी रिपोर्ट में नारायण गिरी पुत्र मांगीलाल गिरी ने पुलिस को बताया कि 28 मई को नृसिंह प्याऊ राजीव गांधी कॉलोनी गली नम्बर 1 से उसकी बाइक को कोई चुरा ले गया। इधर भगत की कोठी थाने में दी रिपोर्ट में शाहपुरा हेलीमनी खडक़ी निवासी अंकित पुत्र प्रवीण भाई प्रजापत ने पुलिस को बताया कि भगत की कोठी रेलवे स्टेशन के पास से उसकी बाइक चोरी हो गई।

चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड निवासी दीयाराम पुत्र खानूराम मेघवाल ने पुलिस को बताया कि वह अपनी बाइक लेकर क्षेत्र में एक प्रोपर्टी कार्यालय पर आया था। जहां बाहर से उसकी बाइक चोरी हो गई। चौहाबो पुलिस ने मामला दर्ज किया है। बासनी पुलिस के अनुसार शंकर नगर झालामंड निवासी मानसिंह पुत्र भूरसिंह ने पुलिस को बताया कि वह एम्स अस्पताल आया था। जहां गेट संख्या तीन के बाहर से उसकी बाइक चोरी हो गई।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की कार्रवाई तीन प्रतिष्ठानों में एमआरपी जांच

October 29, 2026
एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

October 29, 2026
दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

October 29, 2026
वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

October 29, 2026
पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

परिचित बनकर खाते में पैसे डालना बताया फिर शातिर ने फ्रॉड कर खाते से निकाले 50 हजार

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

कला उत्सव 2026 में जेएनवीयू का शानदार प्रदर्शन

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

कमला नेहरू टीबी अस्पताल को मिली आधुनिक महिला वार्ड की सौगात

October 29, 2026