Doordrishti News Logo

कड़ी सुरक्षा में चुनाव,4 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात

  • लोकसभा चनाव-2024
  • पुलिस कमाण्ड एण्ड कंट्रोल सेेंटर में गूगल मैप पर पुलिसिंग लोकेशन :
  • समस्या होने पर मिलेगी तत्काल जानकारी

जोधपुर,कड़ी सुरक्षा में चुनाव, 4 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात। लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने अपने स्तर पर तैयारियां पूरी कर दी है। पुलिस की निगरानी में पूरी सख्ती और कड़ी सुरक्षा के बीच चुनाव होंगे। इसको लेकर कमिश्नरेट पुलिस के अलावा दूसरे जिलों और राज्य की टीमों को भी शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न करवाने के लिए बुलाया है। पुलिस जाब्ते के अलावा बूथों पर ड्रोन और सीसीटीवी की निगरानी भी संदिग्धों पर रहेगी।

यह भी पढ़ें – ज़िला निर्वाचन अधिकारी की अधिकाधिक मतदान की अपील

एडीसीपी (मुख्यालय) नरपत सिंह ने बताया कि चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने के लिए कमिश्नरेट क्षेत्र में 4 हजार के आसपास पुलिसकर्मियों और एक हजार होमगार्ड के जवानों का जाब्ता अलग-अलग बूथों पर तैनात रहेगा। इसके अलावा बीकानेर,नागौर, दूरसंचार मुख्यालय और एसडीआर एफ की भी पुलिस भी बुलाई गई है। साथ ही हिमाचल प्रदेश की सशस्त्र बल की रिजर्व बल की बटालियन की 7 कंपनियां और एक बीएसएफ के जवान लगेंगे।

उन्होंने बताया कि इस बार चुनाव में पुलिस कमाण्ड एण्ड कंट्रोल सेंटर पर गूगल मैप पर पुलिस के जवानों अधिकारियों के मोबाइल सर्विलांस पर रहेगी। जिनके द्वारा पल पल की जानकारी गूगल पर मिल जाएगी। किसी क्षेत्र में समस्या होने पर तत्काल सूचना देकर नजदीक जो भी यूनिट होगी वहां तक पहुंच जाएगी और किसी प्रकार की समस्या को तत्काल सुलझा लेगी। थानाधिकारी के साथ जवानों के मोबाइल और अन्य अधिकारियों के मोबाइल गूगल से जुड़े रहेंगे। जिसकी जानकारी एवं लोकेशन का पूरा पता चलता रहेगा।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026

शेयर बाजार में निवेश के नाम पर दो युवकों से 17 लाख की ठगी

March 4, 2026

महिला ने फंदा लगाकर की खुदकुशी: आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित का आरोप

March 4, 2026

शहर में सक्रिय लुटेरों ने पर्स और चेन लूटी: एक में आरोपी शांतिभंग में पकड़ा

March 4, 2026

वृद्ध ने फंदा लगाकर दी जान

March 4, 2026

चेनपुरा बावड़ी गेर में भिड़े दो गुटों के युवक: एक का सिर फटा केस दर्ज

March 4, 2026