महाप्रबंधक ने किया भगत की कोठी डीजल शेड का निरीक्षण
जोधपुर,महाप्रबंधक ने किया भगत की कोठी डीजल शेड का निरीक्षण।उत्तर पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक अमिताभ ने एक दिवसीय दौरे पर भगत की कोठी जोधपुर डीजल लोको शेड का निरीक्षण किया। डीआरएम पंकज कुमार सिंह ने उनका स्वागत किया।
यह भी पढ़ें – नैक्सा एवरग्रीन संचालकों पर दो और ठगी के प्रकरण दर्ज
महाप्रबंधक अमिताभ ने सर्वप्रथम डीजल लोको शेड का जायजा लिया और कार्यरत स्टाफ से उनके कार्य निष्पादन की जानकारी ली। वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर कैरिज एंड वैगन अमित स्वामी ने महाप्रबंधक को भगत कोठी जोधपुर में बन रहे वंदे भारत प्रोजेक्ट मेंटेनेंस डिपो की विस्तृत जानकारी दी।
महाप्रबंधक ने मंडल रेल प्रबंधक और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ डीजल लोको के रखरखाव और उपकरणों से जुड़ी महत्वपूर्ण पहलुओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उपस्थित कार्यरत स्टाफ से बात की और रेल इंजनों की मरम्मत प्रक्रिया को देखा एवं सुरक्षा के दिशा निर्देश दिए।
यह भी पढ़ें – दस विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदान दल रवाना
महाप्रबंधक ने डीजल शेड के सभागार में विधुत इंजन के रखरखाव से सम्बंधित कार्य,वंदे भारत मेंटेनेंस डिपो का वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक ली। उन्होंने विभिन्न परियोजनाओं,सुरक्षा एवं संरक्षा जुड़े कार्यों व प्रमुख विषयों पर चर्चा की तथा उत्कृष्ट कार्य निष्पादन के लिए दिशा निर्देश दिए। वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर राजकुमार शर्मा ने प्रजेंटेशन के माध्यम से कार्य की जानकारी दी।
निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक अमिताभ,डीआरएम पंकज कुमार सिंह एवं सीएमपीई वैभव सिंह ने शेड परिसर में पौधरोपण किया।इस अवसर पर निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक जोधपुर पंकज कुमार सिंह,सीएमपीई/एनडबल्यूआर वैभव सिंह,वरिष्ठ मंडल इंजीनियर विनय टाक,वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक अजीत मीणा,वरिष्ठ मंडल इंजीनियर बिजली प्रवीण चौधरी, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर डीजल शेड राजकुमार शर्मा एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

