नैक्सा एवरग्रीन संचालकों पर दो और ठगी के प्रकरण दर्ज
दंपती से 37 लाख की ठगी
जोधपुर,नैक्सा एवरग्रीन संचालकों पर दो और ठगी के प्रकरण दर्ज। शहर में नैक्सा एवरग्रीन कंपनी संचालकों पर दो और धोखाधड़ी के प्रकरण दर्ज हुए हैं। अब तक कमिश्ररेट मेें दो दर्जन से ज्यादा प्रकरण ठगी के दर्ज हो चुके हैं। इस बार महामंदिर थाने में एक साथ दो मामले दर्ज कराए गए हैं जिनमें 37 लाख की ठगी करना बताया गया है। पीडि़त दंपती की तरफ से यह केस दर्ज कराए गए हैं। मामले में रोजाना पीडि़त सामने आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें – दो सूने मकानों में चोरों ने सैंध लगाकर आभूषण और नगदी चुराई
महामदिर पुलिस ने बताया कि करवड़ निवासी हितेन्द्र सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह ने रिपोर्ट दी। इसमेें बताया कि पावटा सी रोड़ महामंदिर क्षेत्र में स्थित नैक्सा एवरग्रीन एनर्जी के डायरेक्टर रणवीर बिजारणियां,पार्टनर सुभाष बीजारणीया,बीरबल तेतरलवालस, सुरेन्द्रसिंह पुत्र चन्द्रसिंह और पुरण कंवर पत्नी सुरेन्द्रसिंह ने उसको और उसकी पत्नी सोनू कंवर को 14 माह में राशि दुगुनी करने का झांसा देकर उससे से 13 लाख 50 हजार रुपए और उसकी पत्नी सोनू कंवर से 23 लाख 50 हजार रुपये की राशि ले ली। लेकिन न तो नियत समय पर राशि दुगनी करके दी और नहीं मूल धन लौटा रहे हैं। नैक्सा एवरग्रीन एनर्जी पर पहले से ही दो दर्जन से ज्यादा प्रकरण सामने आ चुके हैं। लगातार पीडि़तों की तरफ से केस दर्ज कराए जा रहे हैं।
दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

