Doordrishti News Logo

युवक के प्रेम विवाह से परिवार दस माह से समाज से बहिष्कृत,पांच लाख का अर्थ दण्ड

  • पीड़ित परिवार से पंचों ने ऐंठे 1.58 लाख
  • हुक्कापानी किया बंद,गांव में आने से रोका

जोधपुर,युवक के प्रेम विवाह से परिवार दस माह से समाज से बहिष्कृत,पांच लाख का अर्थ दण्ड।शहर के निकटवर्ती केरू स्थित नाडीवाला का बास में रहने वाले एक परिवार के युवक ने पड़ौस की युवती से प्रेम विवाह कर लिया। मगर गांव के पंचों को यह बात नागवार लगी और परिवार को समाज से बहिष्कृत कर हुक्कापानी बंद कर दिया। पीडि़त परिवार पर पांच लाख का अर्थ दण्ड लगा दिया।पंचों ने मिलकर परिवार के लोगों से 1.58 लाख रुपए ऐंठ लिए, मगर फिर से समाज से बहिष्कृत कर दिया। पीडि़त युवक की पत्नी अब गर्भवती है और उन्हें गांव में घुसने नहीं दिया जा रहा है। पुलिस ने मामले में सुनवाई नहीं की तब पीडि़त को कोर्ट की शरण लेकर केस दर्ज करवाना पड़ा।

यह भी पढ़ें – पढ़ने जा रहे छात्र से अज्ञात बाइक सवारों ने की मारपीट

नाडीवाडा का बास केरू निवासी जितेेंद्र मेघवाल पुत्र वीराराम ने गत साल 31 जुलाई को गांव की एक अन्य जाति की युवती से प्रेम विवाह किया था। लडक़ी के परिवार और पीडि़त के परिवार में कोई तरह की बाधा नहीं आई और इन लोगों द्वारा आर्य समाज में बिना दानदहेज के विवाह किया गया। मगर गांव के कुछ पंचों जिनमें ढलाराम,जेठाराम,पुसा राम, भंवर लाल देपन सहित 11 लोगों ने 20 जनवरी 24 को उसके परिवार मेें आकर बेटे द्वारा प्रेमविवाह की बात को लेकर समाज से बहिष्कृत करने की धमकी देकर पहले 5 लाख का अर्थदण्ड लगाया फिर पीडि़त परिवार से 1.58 लाख रुपए ऐंठ लिए और परिवार को गांव में रहने की इजाजत दी गई। मगर पीडि़त शादी करने वाले जितेंद्र और उसकी पत्नी को पिता के घर आने जाने पर रोक लगाने के साथ अर्थदण्ड की शेष रकम की धमकियां दी जाने लगी।

इस पर पीडि़त जितेंद्र छुपकर केरू की खानिया मेेंं पत्नी संग रहने लगा। उसकी पत्नी अब गर्भवती है मगर उसे आने जाने नहीं दिया जा रहा है। पीडि़त ने मामले में पहले पुलिस की शरण ली थी। मगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस आयुक्तालय भी गया मगर केस दर्ज नहीं हो पाया। अब उसने अदालत में इस्तगासे के माध्यम से समाज के 11 पंचों को नामजद करते हुए केस दर्ज करवाया है। राजीव गांधी नगर पुलिस ने इसमें अग्रिम जांच अब आरंभ की है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

पोषण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

September 30, 2026

वोट चोरी और चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हुए करणसिंह उचियारड़ा

September 30, 2026

रेलवे के खिलाड़ी यशवीर सिंह ने एशियन गेम्स में जीता रजत पदक

September 30, 2026

रेलवे गेट संख्या 161 पर अनुरक्षण कार्य के कारण आज यातायात रहेगा बंद

September 30, 2026

जोधपुर स्टेशन की व्यवस्थाओं का डीआरएम व मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

September 30, 2026

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के क्रियान्वयन में राजस्थान देश में चौथे स्थान पर

September 30, 2026

शहीद-ए-आजम भगत सिंह के 119वीं जयंती पर 75 यूनिट रक्तदान

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का बुधवार को जोधपुर आएंगे

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 30 सितंबर को जोधपुर प्रवास पर

September 30, 2026