Doordrishti News Logo

राजस्थान हाईकोर्ट की सहायक रजिस्ट्रार के हाथ से पर्स लूटा

बाइक सवार दो लुटेरों की कारस्तानी

जोधपुर,राजस्थान हाईकोर्ट की सहायक रजिस्ट्रार के हाथ से पर्स लूटा।राजस्थान हाईकोर्ट की सहायक रजिस्ट्रार के हाथ से बाइक सवार दो बदमाश पर्स लूट कर ले गए। पर्स में 20 हजार रुपए,डेढ़ तोला हार, मोबाइल और घर की चाबियां थी। घटना शनिवार की रात में पांचवीं रोड पर हुई। इस बारे में प्रतापनगर सदर थाने में लूट का प्रकरण दर्ज कराया गया है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज से लुटेरों की तलाश में लगी है।

यह भी पढ़ें – हादसों में दो की मौत,करंट से महिला और सर्पदंश से कृषक की मौत

बी-8 मॉडल टाउन चौपासनी हाउसिंग बोर्ड निवासी हर्षित व्यास पुत्र जितेंद्र व्यास की तरफ से केस दर्ज कराया गया है। इसमें बताया कि उसकी माताजी सीमा व्यास हाईकोर्ट में सहायक रजिस्ट्रार के पद पर कार्यरत है। शनिवार की रात में वह अपनी देवरानी संग दोहिते के नामकरण समारोह में जा रही थी। यह लोग स्कूटी पर सवार थे। जब पांचवीं रोड पर पहुंचे तब एक बाइक पर दो बदमाश आए और उसकी माताजी के हाथ से पर्स झपट कर ले गए। बाइकर सवारों का पीछा भी किया गया मगर वे ओझल हो गए। पर्स में बीस हजार की नगदी,डेढ़ तोला का हार,मोबाइल और घर की चाबियां रखी हुई थी। प्रताप नगर सदर पुलिस अब सीसी टीवी फुटेज से बदमाशों की पहचान के साथ तलाश में लगी है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026

प्लॉट के नाम पर 32.51 लाख हड़पने का आरोप

October 15, 2026