Doordrishti News Logo

समिति के अध्यक्ष पाली सांसद पीपी चौधरी सहित समिति के सांसद सदस्यों के साथ हुई बैठक

नई दिल्ली, अंतर संसदीय संघ के अध्यक्ष दुआरते पचेको के भारत दौरे के दौरान विदेशी मामलों संबंधी स्थाई समिति के साथ हुई एक बैठक में समिति के अध्यक्ष एवं पाली सांसद पीपी चौधरी ने स्वागत एवं अभिनंदन किया।

दिल्ली में समिति के सभागार में आयोजित इस शिष्टाचार बैठक में संघ के अध्यक्ष दुआरते पचेको ने भारत की प्रंशसा करते हुए कहा कि भारत ने विश्व में हमेशा स्वयं को एक शांतिदूत के रूप में अपनी छवि को प्रस्तुत करते हुए वसुधैव कंटुम्बकम् की अपनी अवधारणा को हमेशा से ही मजबूती दी है।

inter-parliamentary-union-president-duarte-pacheco-was-welcomed-by-the-standing-committee-on-foreign-affairs

पुर्तगाल और भारत के मैत्री संबंधों का उल्लेख करते हुए पचेको ने कहा कि भारत और पुर्तगाल का रिश्ता अनेक वर्षों से चला आ रहा हैं और अब ये रिश्ता भाई-भाई के रूप में प्रगाढ़ हो गया है।

समिति के अध्यक्ष पीपी चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में भारत, यूरोपीय संघ के साथ अपने द्विपक्षीय संबंधों को एक नई दिशा में ले जाने को प्रतिबद्ध है।

inter-parliamentary-union-president-duarte-pacheco-was-welcomed-by-the-standing-committee-on-foreign-affairs

आतंकवाद, स्वच्छ ऊर्जा, कम ऊर्जा की खपत और जलवायु परिवर्तन के खिलाफ ठोस कदम उठाने सहित अन्य कई मुद्दों पर भारत और यूरोपीय संघ एक सकारात्मक सामरिक साझेदारी की दिशा में मजबूती के साथ अपने कदमों को बढ़ा रहे हैं।

इस दौरान पचेको ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व भारत के कोविड प्रबंधन की मुक्त कंठ से प्रशंसा से भी की। इससे पूर्व दुआरते ने लोकसभा सदन में भारतीय सांसदों को भी संबोधित किया।

Related posts:

युवा संगम फेज VII में राजस्थान का नेतृत्व करेगा IIT जोधपुर

September 24, 2026

आकाशवाणी स्टुडियो में हिंदी कवि सम्मेलन का आयोजन

September 24, 2026

23 सितंबर को दिन-रात बराबर होने का भ्रम दूर, सारिका ने बताई इक्विनॉक्स की सच्चाई

September 23, 2026

अनंत नाग को दादा साहेब फाल्के सम्मान

September 23, 2026

बिना सनातन संस्कृति के भारत की कल्पना भी नहीं की जा सकती

September 21, 2026

RPSC में तीन चिकित्सकों का सहायक प्रोफेसर पद पर चयन

September 19, 2026

प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन आज घर-घर जलेगा आशीर्वाद का दीया,दीर्घायु की होगी कामना

September 17, 2026

कोटद्वार में हाथियों का आतंक,रात भर दहशत में ग्रास्टनगंज के लोग

September 13, 2026

हिंदुत्व की उदार दृष्टि और मुस्लिम समाज: न्यूयॉर्क से निकला संदेश

September 10, 2026