RPSC में तीन चिकित्सकों का सहायक प्रोफेसर पद पर चयन
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),RPSC में तीन चिकित्सकों का सहायक प्रोफेसर पद पर चयन। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) 2024 के साक्षात्कार परिणाम में एसएन मेडिकल कॉलेज के शिशु रोग विभाग के तीन चिकित्सकों का सहायक प्रोफेसर पद पर चयन हुआ है।
एंडोक्राइन सोसायटी की कॉन्फ्रेंस में देशभर के हार्मोन रोग विशेषज्ञ होंगे शामिल
चयनित चिकित्सकों में डॉ.रतनलाल,डॉ.कविता चौधरी और डॉ.संगीता चौधरी शामिल हैं। डॉ. रतनलाल ने पूरे राजस्थान में तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
तीनों चिकित्सक वर्तमान में यूटीबी (अर्जेंट टेम्परेरी बेसिस) पर शिशु रोग विभाग में कार्यरत हैं। डॉ. रतनलाल और डॉ.कविता चौधरी का 2021 की RPSC भर्ती में भी चयन हुआ था,लेकिन मामला न्यायालय में लंबित होने के कारण अभी तक नियुक्ति आदेश जारी नहीं हुए थे।
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा इस भर्ती में पूरे प्रदेश में कुल 27 अभ्यर्थियों का सहायक प्रोफेसर पद पर चयन किया गया है।
