Doordrishti News Logo

जोधपुर के कवि दंपति को काव्य सितारा सम्मान

जोधपुर,जोधपुर के कवि दंपति को काव्य सितारा सम्मान। राष्ट्रीय काव्य सितारे मंच जयपुर तथा बृजवाणी जन सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में साहित्य कार्यक्रम का आयोजित किया गया जिसमें साहियकारों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म व अध्यक्षता समाजसेवी राजेश कुमार शर्मा की।विशिष्ट अतिथि हिंदी साहित्य के समीक्षक इंदु प्रकाशसिंह धौलपुर थे।

यह भी पढ़ें – पुलिस की रेड में घी चाय और नमक के उत्पाद मिले

इस अवसर पर साझा काव्य संकलन काव्य सितारे का विमोचन किया गया। विभिन्न प्रांतों के बारह साहित्यकारों की कुल अठारह काव्य कृतियों व पुस्तकों का विमोचन किया गया। समस्त साहित्यकारों को प्रशस्ति पत्र दुपट्टा तथा साफा पहनाकर साझा संकलन देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर जोधपुर के कवि दंपति छगनराज राव दीप तथा दीपा परिहार दीप्ति को ‘काव्य सितारा सम्मान’ से सम्मानित किया गया।उन्हें प्रशस्ति पत्र, दुपट्टा व साफा पहनाकर दो-दो साझा संकलन भी दिए गए।

रात को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें देश भर से आए कवियों ने एक से बढ़कर एक कविता,गीत,ग़ज़ल तथा छंदों की शानदार प्रस्तुतियां दी। जिसमें छगन राज राव तथा दीपा परिहार ने भी ग़ज़ल,गीत की प्रस्तुति देकर तालियां बटोरी। समारोह में बृजवाणी जन सेवा समिति के संयोजक हरीश चंद्र हरि,अध्यक्ष कैलाश मिश्रा तथा काव्य सितारे के संयोजक रामबाबू शर्मा राज सहित सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति में लंबे समय तक कार्यक्रम कुल तीन सत्रों में चला। संचालन अभिषेक अमर ने किया।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

शातिर ने आरटीओ ई-चालान ऐप इंस्टाल कर खाते से निकाले 18.60 लाख

February 14, 2026

एसबीआई व आईडीबीआई बैंक की विशेष प्री-लिटिगेशन लोक अदालत का आयोजन

February 14, 2026

तेजा मंदिर में चोरी का खुलासा आरोपी गिरफ्तार

February 14, 2026

5.300 किलो अफीम बरामद तस्कर गिरफ्तार

February 14, 2026

निजी उच्च शिक्षण संस्थानों में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए नियामक आयोग का गठन प्रक्रियाधीन-उप मुख्यमंत्र...

February 14, 2026

गंगश्यामजी मंदिर में व्यवस्थाओं का निरीक्षण

February 14, 2026

नाडी परीक्षण सर्टिफिकेट कोर्स कार्यक्रम सम्पन्न

February 14, 2026

घर में बंधक बनाकर मारपीट वीडियो बनाया,भूखंड पर फर्जी तरीके से हस्ताक्षर पांच लाख ऐंठे

February 14, 2026

नाबालिग का अवैध पिस्टल के साथ पकड़ा

February 14, 2026