Doordrishti News Logo

भगत की कोठी-कोयंबटूर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन आज

जालोर के रास्ते चलने वाली ट्रेन से यात्रियों को मिलेगी सुविधा

जोधपुर,भगत की कोठी-कोयंबटूर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन आज। ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची को देखते हुए रेल प्रशासन द्वारा भगत की कोठी से कोयंबटूर रेलवे स्टेशनों के बीच रविवार को फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन संचालित की जाएगी। जोधपुर मंडल के डीआरएम पंकज कुमार सिंह ने बताया कि यात्री सुविधा के मद्देनजर रेल प्रशासन द्वारा जोधपुर के उप नगरीय भगत की कोठी रेलवे स्टेशन से समदड़ी-जालोर-भीनमाल के रास्ते कोयंबटूर तक 7 अप्रेल को 18 डिब्बों की फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा जिससे दक्षिण की ओर जाने यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सीटें उपलब्ध होगी।

यह भी पढ़ें – मैक्सिको के पावणों ने किया आयुर्वेद विश्वविद्यालय का भ्रमण

उन्होंने बताया कि ट्रेन 06182,भगत की कोठी-कोयंबटूर फेस्टिवल स्पेशल रविवार 7 अप्रेल को सायं 7.30 बजे प्रस्थान कर बुधवार सुबह साढ़े नौ बजे कोयंबटूर पहुंचेगी।

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव
डीआरएम ने बताया कि ट्रेन भगत की कोठी से प्रस्थान कर समदड़ी,मोकल सर,जालोर,मोदरान,मारवाड़,भीनमाल रानीवाड़ा,भीलड़ी,अहमदाबाद,बड़ोदरा,सूरत,नंदुरबार,जलगांव,भुसावल,अकोला,वाशिम,हिंगोली डेक्कन,पूर्णा, हुजूर साहेब नांदेड़, मुदखेड़,निजामा बाद,कामारेड्डी,काचेगुड़ा, महबूबनगर, कुर्नूल सिटी,धोने जंक्शन,गुत्ति जंक्शन,यररगुंतला,कडपा,रेनिगुंटा,काटपाडी, जोलारपेटै,सेलम व ईरोड रेलवे स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

होंगे इतने डिब्बे
ट्रेन में यात्रियों के लिए 4 थ्री टायर एसी,7 थ्री टायर एसी इकोनॉमी,1 स्लीपर,4 जनरल व दो गार्ड एसएलआर होंगे।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

पोषण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

September 30, 2026

वोट चोरी और चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हुए करणसिंह उचियारड़ा

September 30, 2026

रेलवे के खिलाड़ी यशवीर सिंह ने एशियन गेम्स में जीता रजत पदक

September 30, 2026

रेलवे गेट संख्या 161 पर अनुरक्षण कार्य के कारण आज यातायात रहेगा बंद

September 30, 2026

जोधपुर स्टेशन की व्यवस्थाओं का डीआरएम व मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

September 30, 2026

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के क्रियान्वयन में राजस्थान देश में चौथे स्थान पर

September 30, 2026

शहीद-ए-आजम भगत सिंह के 119वीं जयंती पर 75 यूनिट रक्तदान

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का बुधवार को जोधपुर आएंगे

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 30 सितंबर को जोधपुर प्रवास पर

September 30, 2026