Doordrishti News Logo

जोधपुर, जोधपुर-बाड़मेर की सरहद पर कल्याणपुरा क्षेत्र के दुर्गापुरा में सोमवार सुबह ट्रेलर और कार की भीषण भिड़ंत में पांच लोगों की मौत हो गई। एक महिला गंभीर घायल है। मृतकों में कार में सवार दंपती, पोता-पोती शामिल है। चालक की भी मौत हो गई है। हादसे में कार पूरी तरह से चकनाचूर हो गई वहीं ट्रेलर भी पलट गया।

हादसा मंडली थाना क्षेत्र में हुआ है। पुलिस ने बताया कि श्रीगंगानगर के अग्रवाल समाज के एक व्यक्ति की बेटी की शादी बालोतरा में हो रखी है। उनकी बेटी के एक माह पूर्व बेटा हुआ था। अपनी बेटी व दोहिते से मिलने के लिए पति-पत्नी, अपने बेटे की बहू व पोता-पोती के साथ एक कार में सवार होकर आ रहे थे लेकिन बीच राह दोहिते से पहली बार मिलने की खुशियों को ग्रहण लग गया।

Five people, including two children, died in trailer-car collision

दुर्गापुरा के राजकीय माध्यमिक विद्यालय के समीप उनकी कार को बालोतरा की तरफ से आ रहे एक ट्रेलर ने टक्कर मार दी। तेज रफ्तार के साथ दोनों वाहन भिड़ऩे से कार पूरी तरह से बिखर गई और ट्रेलर भी पलट गया। कार में सवार लोग अंदर ही फंस गए। मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई। दो घायलों को बालोतरा के नाहटा राजकीय अस्पताल ले जाया गया। वहां एक अन्य की मौत हो गई।

मृतकों में श्रीगंगानगर के गणपति नगर निवासी 54 वर्षीय बनारसी लाल गर्ग, पचास वर्षीय बबीता, साढ़े तीन वर्षीय पोता भव्य, दो वर्षीय पोती सिया व चालक बंटी शामिल है जबकि मृतक बनारसी लाल के बेटे की बहू तीस वर्षीय पूजा की स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने बताया कि कार में सवार लोगों के शवों को बाहर निकालने के लिए बहुत मशक्कत करनी पड़ी।

उधर हादसे के बाद जाम के हालात बन गए। बाद में पुलिस ने जैसे-तैसे जाम खुलवाया। ट्रेलर में कोयला भरा हुआ था। हादसे के बाद ट्रेलर पलट गया और चालक मौके से फरार हो गया। गौरतलब है कि पिछले सप्ताह ही जोधपुर में सड़क़ हादसे में दिल्ली निवासी पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी एक व्यक्ति का तो सिर ही हादसे से करीब सौ फीट दूरी पर मिला था।

मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री ने जताई संवेदना

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत ने इस हादसे पर दुख प्रकट करते हुए ट्विट किया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लिखा कि बाड़मेर के मंडली क्षेत्र में मेगा हाइवे पर हुए सड़क़ हादसे में पांच लोगों की मृत्यु अत्यंत दुखद है।

मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं, ईश्वर उन्हें इस बेहद कठिन समय में सम्बल दें एवं दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करें। घायल व्यक्ति के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना है। जोधपुर के सांसद व केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने भी हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

शेखावत ने कहा कि हादसे की सूचना पाकर मन द्रवित है। मैं उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं। शोकाकुल परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। घायल को बेहतर से बेहतर उपचार मिले। प्रभु उन्हें दीर्घायु प्रदान करें।

Related posts:

ब्रह्मपुरी बस्ती क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

February 12, 2026

बाछड़ा सरगना सहित पांच शातिर नकबजन गिरफ्तार

February 12, 2026

शिव विवाह का पहला निमंत्रण प्रथम पूज्य को दिया

February 12, 2026

लर्गिंग लिगल स्कील फ्रॉम द बेस्ट में वर्क इज वर्कशिप को न्यायाधीश ने व्याख्यान में समझाया

February 12, 2026

37 गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर की चैकिंग में दो गिरफ्तार

February 12, 2026

प्लॉट पर कब्जा और सामान चुराने वाला जालसाज गिरफ्तार

February 12, 2026

कायलाना में कूदकर युवक ने दी जान

February 12, 2026

मादक पदार्थ प्रकरण में दो साल से फरार चल रहे अभियुक्त को बाड़मेर जेल से पकड़ा

February 12, 2026

नामी कंपनी के नाम से नकली टॉयलेट क्लीनर बनाते पकड़ा

February 12, 2026