Doordrishti News Logo

नर्सरी टीचर ट्रेनिग के नाम पर चार छात्राओं से रुपए ऐंठे

शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज

जोधपुर,नर्सरी टीचर ट्रेनिग के नाम पर चार छात्राओं से रुपए ऐंठे। शहर के कमला नेहरू नगर स्थित एक निजी स्कूल अध्यापक पर चार छात्राओं से नर्सरी टीचर ट्रेनिंग कोर्स के नाम पर रुपए ऐंठने का आरोप लगा है। पीडि़ताओं को चार साल बाद भी ट्रेनिंग कोर्स नहीं कराया गया और समय बर्बाद हो गया। शिक्षक ने छात्राओं के रुपए भी नहीं लौटाए। इस बारे में अब प्रतापनगर थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दी गई है।

यह भी पढ़ें – साइबर टीम ने ड्रोन की मदद से पकड़ी जेसीबी मशीन व ट्रक

मूलत: बालोतरा जिले के सिवाना हाल मिल्कमैन कॉलोनी गली नंबर 3 में रहने वाली गोपी पत्नी मनीष कुमार की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसने अक्टूबर 2020 में नर्सरी टीचर ट्रेनिग में प्रथम वर्ष प्रवेश के लिए कमला नेहरू नगर स्थित कौशांबी इंटरनेशनल स्कूल से आवेदन किया था। तब वहां शिक्षक पदम सिंह ने कोर्स के लिए 15 हजार रुपए लिए। उसके साथ में तीन अन्य छात्राओं प्रेेमलता,हंसा और राधिका से भी 15-15 हजार रुपए लिए गए। मगर बाद में लॉकडाउन लगने पर कोर्स शुरू नहीं हो पाया। मगर काफी समय गुजरने के बाद शिक्षक पदमसिंह से बात की तो वह टालमटोल जवाब देने लगा। चार साल बाद भी कोर्स नहीं करवाया और समय बर्बाद कर दिया। शिक्षक पदमसिंह ने फोन उठाना भी बंद कर दिया। अज्ञात नंबरों से कॉल किए जाने पर टालमटोल जवाब देकर फोन काट देता था। प्रतापनगर पुलिस ने अब धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज करते हुए इसमें जांच आरंभ की है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

November 27, 2026
संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

November 27, 2026
Doordrishti News Logo

नौ जगहों से मोटर साइकिलें चोरी

November 27, 2026
Doordrishti News Logo

मकान का ताला तोड़कर चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

एआई से कमठा ठेकेदार की फोटो लडक़ी से मिला कर आपत्तिजनक बनाया

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

ऑनलाइन एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर 91 हजार रुपए की ठगी

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

वीडियो कॉल से किशोरी का स्क्रीन शॉट लेकर ब्लैकमेल होटल में बुलाकर दुष्कर्म

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

सैल्समैन ने शराब की पेटी नहीं दी युवकों ने पिस्टल दिखाकर धमकाया पेट्रोल डालकर ठेके को जलाने का प्रया...

November 26, 2026
राइकाबाग ओवरब्रिज की मरम्मत के चलते यातायात में बदलाव

राइकाबाग ओवरब्रिज की मरम्मत के चलते यातायात में बदलाव

November 26, 2026