Doordrishti News Logo

एनयूजे की होली में पत्रकारों ने मचाई धूम

हल्द्वानी,एनयूजे की होली में पत्रकारों ने मचाई धूम। उत्तराखंड के मीडिया कर्मियों की प्रमुख राज्यस्तरीय पंजीकृत संस्था नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स(एनयूजे उत्तराखण्ड) द्वारा रामपुर रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में आयोजित होलिकोत्सव में पत्रकारों जमकर अबीर गुलाल उड़ाया।जिले भर से आये पत्रकारों के बीच यूनियन की जिलाध्यक्ष दया जोशी ने बड़ी गर्मजोशी से हलिकोत्सव-2024 का शुभारंभ किया।

यह भी पढ़ें – भगतसिंह ने देश के युवाओं में क्रांति की भावना जगाई-पंवार

इस दौरान पत्रकारों ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली मनाई। होलिकोत्सव में हल्द्वानी के विधायक सुमित हृदेश ने भी खूब ठुमके लगाए। होली गायन और मधुर गीतों की धुन पर वे पत्रकारों के साथ देर तक ठुमके लगाते नजर आये। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद ने भी स्वयं होली गीत गा कर रंग भरे माहौल को और अधिक खुशगवार बना दिया।
इस दौरान यूनियन की जिला अध्यक्ष दया जोशी,महासचिव पूरन रुवाली ने भी होली गायकों का सस्वर साथ दिया। वरिष्ठ पत्रकार ईश्वरी दत्त भट्ट, सदस्य धर्मानंद खोलिया,गुलरभोज के पत्रकार ठाकुर रामपाल सिंह,उत्तर उजाला के वरिष्ठ पत्रकार भगवान सिंह गंगोला,गिरीश गोस्वामी,शंकर पांडे,बसंत पांडे,रामराज शर्मा के अलावा नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स की विभिन्न इकाइयों के पदाधिकारी और तमाम पत्रकार देर तक कार्यक्रम का लुत्फ उठाते रहे।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

छह राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त

October 12, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026