पुलिस ने चलाया वाहन चैकिंग का विशेष अभियान
काले शीशे वाली गाडिय़ां पकड़ी
जोधपुर,पुलिस ने चलाया वाहन चैकिंग का विशेष अभियान।कमिश्नरेट की जिला पूर्व पुलिस ने आज सुबह सर्किट हाउस रोड पर वाहनों की चैकिंग का विशेष अभियान चलाकर कई वाहन चालकों के खिलाफ व्हीकल एक्ट में कार्रवाई की। पुलिस ने बताया कि चार पहिया वाहनों के खिलाफ आज सुबह 11 से 1 बजे तक सर्किट हाउस रोड पर चैकिंग की गई।
यह भी पढ़ें – प्रदेशाध्यक्ष के एक साल पूर्ण होने पर भाजपा ने मनाया विजय संकल्प दिवस
काले शीशे लगे चार पहिया वाहनों, काली फिल्म चढ़ी, सीट बैल्ट का उपयोग नहीं करने वालों एवं फैंसी नंबर प्लेट लगे वाहनों को पकड़ा गया। कई वाहन चालकों के खिलाफ एमवी एक्ट में कार्रवाई कर चालान बनाए गए। यह कार्रवाई पुलिस मुख्यालय के दिशा निर्देश पर विशेष टास्क के तहत की गई।
दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

नौ जगहों से मोटर साइकिलें चोरी

मकान का ताला तोड़कर चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार

एआई से कमठा ठेकेदार की फोटो लडक़ी से मिला कर आपत्तिजनक बनाया

ऑनलाइन एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर 91 हजार रुपए की ठगी

वीडियो कॉल से किशोरी का स्क्रीन शॉट लेकर ब्लैकमेल होटल में बुलाकर दुष्कर्म

सैल्समैन ने शराब की पेटी नहीं दी युवकों ने पिस्टल दिखाकर धमकाया पेट्रोल डालकर ठेके को जलाने का प्रया...

