Doordrishti News Logo

केंद्रीय कारागार में बिस्तर के नीचे मिले एंड्राइड व की-पेड फोन

दो बंदियों ने बताया खुद के फोन अब -केस दर्ज

जोधपुर,केंद्रीय कारागार में बिस्तर के नीचे मिले एंड्राइड व की-पेड फोन।केेंद्रीय कारागार में अवांछनीय सामग्री पहुंचना जारी है। लगातार चैकिंग के बावजूद केंद्रीय कारागार में अवांछित सामग्री मिल रही है। अब कारागार में एक बैरक की तलाश ली गई तब बिस्तर के नीचे रखे दो मोबाइल मिले हैं। जिसमें एक एंड्राइड फोन है जबकि दूसरा की-पेड फोन है। पूछताछ में दो बंदियों ने यह फोन खुद के बताए है। जेल के उपाधीक्षक ने अब रातानाडा थाने में इस बारे में मामला दर्ज कराया है।

यह भी पढ़ें – स्कूली बच्चों ने मनाई होली

जोधपुर केंद्रीय कारागार में रात को उप कारापाल कविता विश्रोई ने मयजाब्ते के तलाशी ली। वार्ड संख्या 6 की बैरक संख्या 1 में तलाशी के समय बिस्तर के नीचे दो फोन मिले। जिसमें एक एंड्राइड एवं दूसरा की- पेड फोन था। पूछताछ में पता लगा कि सिरमंडी ओसियां सिंवरों की ढाणी निवासी बंदी दिनेश पुत्र भानाराम ने एंड्राइड फोन खुद का बताया और की-पेड को सोढेर की ढाणी सूरसागर निवासी रूपाराम पुत्र हजारीराम ने खुद का होना बताया। इस संबंध मेें जेल के उपाधीक्षक सौरभ स्वामी की तरफ से रातानाडा थाने में रिपोर्ट दी गई है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज जोधपुर में 3 दिवसीय BCME कार्यशाला शुरू

July 8, 2026

अमित शाह की मौजूदगी में नर्मदा अवार्ड पर ऐतिहासिक समझौता

July 8, 2026

14 जुलाई को लगेगा निःशुल्क ज्योतिष शिविर

July 8, 2026

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मिला खाटू श्यामजी मंदिर प्रतिनिधिमंडल

July 8, 2026

पूर्व डीन के खिलाफ दस्तावेजों में हेरफेर और गबन का केस दर्ज

July 8, 2026

चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा में डमी अभ्यर्थी बनकर परीक्षा देने का मामला दर्ज

July 8, 2026

वृद्धा के अनपढ़ होने का उठाया फायदा झांसे में लेकर 25 लाख हड़पे

July 8, 2026

सवारी टैक्सी में लादे गए बीयर के कार्टन: 84 बोतल और 24 केन बरामद

July 8, 2026

इंजीनियरिंग कार्यों में जोधपुर मंडल की उल्लेखनीय प्रगति

July 8, 2026