Doordrishti News Logo

कार को पेट्रोल डालकर जलाया,तीन युवकों पर संदेह

जोधपुर,कार को पेट्रोल डालकर जलाया, तीन युवकों पर संदेह। शहर के रातानाडा स्थित भास्कर चौराहा के पास में शांति विहार में एक घर के बाहर खड़ी कार को अज्ञात शख्स ने पेट्रोल छिडक़र आग लगा दी। जिससे गाड़ी जलकर नष्ट हो गई। पीडि़त ने इसमें तीन युवकों पर संदेह जताते हुए अब मामला दर्ज करवाया है। फिलहाल संदिग्ध युवक हाथ नहीं लगे हैं।

यह भी पढ़ें – बोरानाडा में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत

चांदीहॉल आंख के अस्पताल के पास में हाल भास्कर चौराहा स्थित शांति विहार डी- 21 निवासी गजेेंद्र प्रताप सिंह पुत्र सत्यदेव सिंह की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि उसकी एक कार 14 मार्च को घर के बाहर खड़ी थी। तब दिन में अज्ञात शख्स ने उस पर पेट्रोल डालकर जला दिया। जिससे कार जलकर नष्ट हो गई। रिपोर्ट में उसने पवन पोद्दार,सिद्धार्थ एंव भंवरसिंह राठौड़ नाम के शख्स पर कार जलाने का संदेह जताया है। फिलहाल पुलिस ने नामजद युवकों के खिलाफ तफ्तीश आरंभ की है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: