जोधपुर, शहर के बोरानाडा थाना इलाके की एक नमकीन की फैक्ट्री में रविवार देर शाम अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही सीएफओ जयसिंह ने दमकलों को रवाना किया। उन्होंने बताया कि बोरानाडा स्थित सनसिटी नामक नमकीन की फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली।

जिस पर बोरानाडा, नागौरी गेट व शास्त्रीनगर फायर स्टेशन से एक-एक व बासनी से दो दमकल की गाडिय़ों को मौके पर बुलाया गया। आग बुझाने में करीबन दो घंटे का समय लगा। जिस पर फैक्ट्री में लगी आग पर काबू पा लिया गया।
आग लगने से पहले फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूर बाहर निकल चुके थे। आग लगने का प्रारंभिक कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। सनसिटी फैक्ट्री में आग दूसरी बार लगी है, इससे कुछ समय पहले भी इसी फैक्ट्री में आग लगी थी।
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

