Doordrishti News Logo

राज्यपाल ने किया संविधान उद्यान लोकार्पण

संविधान उद्यान संविधान से जुड़ी संस्कृति के संवाहक है

भारतीय संविधान विश्वभर के लोकतंत्रों की सर्वश्रेष्ठ व्याख्या- राज्यपाल

जयपुर,भारतीय संविधान विश्वभर के लोकतंत्रों की सर्वश्रेष्ठ व्याख्या- राज्यपाल।राज्यपाल एवं कुलाधिपति कलराज मिश्र ने कहा है कि भारतीय संविधान विश्वभर के लोकतंत्रों की सर्वश्रेष्ठ व्याख्या है। उन्होंने कहा कि संविधान देश को शासित करने से जुड़ा विधान ग्रंथ ही नही है बल्कि यह भारतीय संस्कृति और उदात्त जीवन मूल्यों का प्रतिबिम्ब है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों में संविधान पार्क निर्माण इसलिए करवाए गए है कि युवा पीढ़ी संविधान की हमारी संस्कृति के प्रति सजग रहें।

यह भी पढ़ें – गलत संबंध उजागर होने पर की गई हत्या

मिश्र सोमवार को राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय,कोटा में निर्मित संविधान उद्यान के लोकापर्ण कार्यक्रम को राजभवन से ऑनलाइन संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश के भावी नागरिकों में बंधुता, स्वाभिमान और राष्ट्र की एकता से जुड़ा हमारा संविधान राष्ट्र के आर्थिक और सामाजिक परिवर्तन का भी संवाहक है। उन्होंने संविधान की मूल प्रति पर उकेरे चित्रों की चर्चा करते हुए कहा कि इनके जरिए भारतीय इतिहास की विकास यात्रा के साथ सर्वधर्म समभाव की हमारी संस्कृति को हम जान और समझ सकते हैं।

राज्यपाल ने राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय, कोटा में 65 हजार स्क्वायर फीट क्षेत्र में निर्मित हुए संविधान उद्यान की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति से जुड़ा जो दर्शन है,हमारी जो उदात्त जीवन परम्पराएं हैं-संविधान उसे व्याख्यायित करता है। उन्होंने भारत को ज्ञान और दर्शन की महान परम्पराओं से जुड़ा राष्ट्र बताते हुए कहा कि सारे विश्व को ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ के सूत्र के साथ अपना परिवार मानने का संदेश हमारी संस्कृति देती है और संविधान इस उदात्त विचार का लिखित रूप है।

इससे पहले राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय,कोटा के कुलपति प्रो. एसके सिंह ने बताया कि राजस्थान में तकनीकी विश्वविद्यालय में बनने वाला यह पहला संविधान उद्यान है। उन्होंने संविधान उद्यान में 75 फीट ऊँचा संविधान स्तंभ बनाया है। उन्होंने संविधान उद्यान के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इससे युवा पीढ़ी अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहेगी।आरम्भ में राज्यपाल कलराज मिश्र ने संविधान उद्यान का वर्चुअल लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक अवसर है। इससे नई पीढ़ी संविधान की संस्कृति से सदा जुड़ी रहेगी।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

August 15, 2026

मां का आरोप युवती कर रही थी बेटे को ब्लैकमेल

August 15, 2026

हैण्डक्राफ्ट कारोबारी सहित दो से 3.58 लाख का फ्रॉड

August 15, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में मनाया 76वां स्थापना दिवस

August 15, 2026

रक्षाबंधन पर उत्तर पश्चिम रेलवे की व्यापक तैयारी, ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त डिब्बे

August 15, 2026

स्वाधीनता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 77 व्यक्तियों का सम्मान

August 15, 2026

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को रद्द

August 15, 2026

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में संसदीय कार्य मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

August 15, 2026

6 घंटे में रेलवे केबल चोरी का खुलासा,आरपीएफ ने तीन महिलाओं को पकड़ा

August 15, 2026