चार दिवसीय संभाग स्तरीय आरोग्य मेला संपन्न
जोधपुर,चार दिवसीय संभाग स्तरीय आरोग्य मेला संपन्न। आयुष विभाग द्वारा आयोजित चार दिवसीय संभाग स्तरीय आरोग्य मेले का रविवार को समारोह पूर्वक समापन हो गया। मुख्य अतिथि जोधपुर विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष प्रो डॉ महेंद्र सिंह राठौड़ व अध्यक्षता एडीएम सिटी चंपालाल जीनगर की। विशिष्ट अतिथि डॉ मनोहर सिंह राठौड़ सेवानिवृत्ति अतिरिक्त निदेशक आयुर्वेद विभाग थे।
यह भी पढ़ें – हत्यारे की तलाश में पुलिस का सर्च तेज
मुख्य अतिथि डॉ राठौड़ ने आयुष पद्धति को सर्वश्रेष्ठ बताते हुए आम जन को इसे अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कोरोना काल में आयुष पद्धतियों ने जनता में अपना विश्वास जगाया है। एडीएम सिटी जीनगर ने मेले को सफल बताते हुए योग और आयुष पद्धतियों को अपनाने को कहा। सहायक निदेशक डॉ अशोक कुमार मित्तल ने चार दिवसीय मेले में हुए विभिन्न कार्यक्रमों की संपूर्ण जानकारी प्रदान की एवं अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। आरोग्य मेला लगाने का उद्देश्य आयुर्वेद के बारे में जो आम धारणा बनी हुई है उसे बदलना है।
मेले में बेहतर सेवाएं देने वाले सभी समितियां के प्रमुख व सदस्यों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह में संभाग आयुष के सभी अधिकारी,चिकित्सा अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे। व्याख्यान माला कार्यक्रम में मुंबई के प्रसिद्ध नाड़ी विशेषज्ञ डॉक्टर संजय छाजेड़ ने स्वयं नाड़ी परीक्षण का आसान तरीका बताया।
दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

22 लाख के आभूषण चोरी

युवक ने फंदा लगाकर दी जान

बिना ओटीपी नंबर दिए खाते से 3.84 लाख पार

निगम की टीम ने पकड़े 29 निराश्रित पशु

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

मारवाड़ रत्न सम्मान के लिए आवेदन आमंत्रित

स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा के परिणाम पर जताई आपत्ति

चोरी हुई बाइक बरामद दो आरोपी गिरफ्तार

