Doordrishti News Logo

18 पाइंट चिन्हित कर वाहनों की विशेष चैकिंग अभियान चलाया

  • शहर भर में नाकाबंदी
  • फॉर्च्यूनर कार में मिली दस लाख की नगदी
  • चालक ने संतोष जनक जवाब नहीं दिया
  • रुपए जब्त किए

जोधपुर,18 पाइंट चिन्हित कर वाहनों की विशेष चैकिंग अभियान चलाया।कमिश्नरेट पुलिस ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए संदिग्ध वाहनों की धरपकड़ अभियान चलाया। शनिवार को कमिश्ररेट में विभिन्न स्थानों को चिहिन्त कर वाहनों की सघन जांच की गई। पुलिस आयुक्त राजेंद्र सिंह के दिशा निर्देश पर शनिवार की शाम को चार से सात बजे तक आर्म्स एक्ट के टास्क के संबंध नाकाबंदी पॉइंट चिन्हित कर सघन नाकाबंदी कर हथियार बरामदगी की कार्रवाई का अभियान चलाया गया।

यह भी पढ़ें – जोधपुर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाया अभियान

पुलिस आयुक्तालय जोधपुर क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त/सहायक पुलिस आयुक्त के सुपरविजन में आर्म्स एक्ट के टास्क के संबंध में सघन नाकाबंदी करवाई गई। जिसके अंतर्गत समस्त थाना क्षेत्र में लगभग 18 चिन्हित स्थानों के अतिरिक्त आयुक्तालय जोधपुर के प्रत्येक थाना क्षेत्र में एक स्थान चिन्हित कर नाकाबंदी करवा कर दौराने नाकाबंदी में आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। इस नाका बंदी में 9 आर्म्स एक्ट के तहत  205 एमवीएक्ट के तहत, 2-ध्वनि प्रदूषण के तहत तथा 1 अवैध नकदी जब्त की कार्रवाई की गई।

फॉर्च्यूनर कार में मिली दस लाख की नगदी
सरदारपुरा थानाधिकारी दिलीप सिंह शेखावत ने बताया कि नाकाबंदी में एक फोरच्यूनर कार को रुकवाया गया। चालक के पास में एक बैग मिला। जिस पर उसे चैक करवाया गया तो उसमें दस लाख रुपए मिले। चालक बनाड़ निवासी सुरेद्र पारिक से इस बारे में पूछताछ की गई मगर वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। इस पर रुपयों को सीआरपीसी की धारा 102 में जब्त कर लिया गया।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बीस कार्टन नकली शैंपू जब्त

October 13, 2026

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026