Doordrishti News Logo

परिजन बीमार दोहिते के उपचार में व्यस्त,नगदी जेवर चोरी

जोधपुर,परिजन बीमार दोहिते के उपचार में व्यस्त,नगदी जेवर चोरी।शहर के निकट बोरानाडा स्थित नई बस्ती पाल में एक घर में दिनदहाड़े चोरी हो गई। परिवार की महिला अपने बीमार दोहिते के उपचार के लिए अस्पताल में व्यस्त थी। चोर घर से नगदी जेवरात के साथ लेपटॉप के पासवर्ड से छेड़छाड़ कर गए। इस बारे में बोरानाडा थाने में मामला दर्ज करवाया गया है।

यह भी पढ़ें – बीएसएफ ने पाक घुसपैठिए को मार गिराया

नई बस्ती पाल की रहने वाली रेखा पत्नी धर्माराम मेघवाल ने पुलिस को बताया कि वह 3 मार्च से लेकर 6 मार्च को अपने बीमार दोहिते के इलाज के लिए उम्मेद अस्पताल में व्यस्त रही। 6 मार्च की सुबह उसकी बेटी,जवाई आदि घर पर थे। बाद में दोपहर में वे लोग भी अस्पताल आ गए। शाम को घर पहुंचे तो ताले खुले मिले। अंदर कुंडी बंद थी। अज्ञात चोरों ने सैंध लगाकर सारा सामान बिखेर दिया। घर से 45 हजार की नगदी, सोने की कंठी,30 तोला की पायल जोड़ी के साथ अन्य सामान ले गए। चोरों द्वारा एक लेपटॉप से छेड़छाड़ कर पासवर्ड खोलने का प्रयास किया गया। मामले में बोरानाडा पुलिस चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

मंडोर मंडी में बड़ी कार्रवाई13,244 किलो घी और खाद्य पदार्थ सीज

April 3, 2026

गत वित्तीय वर्ष में जोधपुर मंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं-डीआरएम त्...

April 3, 2026

एटीएम कार्ड में प्रदत्त बीमा में दुर्घटना से मौत पर बैंक द्वारा राशि अदा करना होगा

April 3, 2026

आधा दर्जन जगहों से बाइक चोरी

April 3, 2026

घर में घुसकर नाबालिग को दिखाया चाकू,दुष्कर्म का केस दर्ज

April 3, 2026

ऑन लाइन गेमिंग के शौकीन ट्रेनी अधिवक्ता से 6 लाख का फ्रॉड

April 3, 2026

हैडकांस्टेबल व मोहनगढ़ पंचायत समिति का एलडीसी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

April 3, 2026

मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड 25 हजार इनामी अपराधी गिरफ्तार

April 3, 2026

प्राध्यापक भर्ती परीक्षा 2022 में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर

April 3, 2026