Doordrishti News Logo

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर गोष्ठी आयोजित

जोधपुर,अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर गोष्ठी आयोजित। राजकीय महिला आईटीआई जोधपुर परिसर के सभा कक्ष में भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय केंद्रीय संचार ब्यूरो, जोधपुर द्वारा अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर गोष्ठी आयोजित की गई। इस अवसर पर महिला आईटीआई के सहायक निदेशक दिनेश कुमार गौड़ ने कहा कि महिलाएं आज समाज का अहम हिस्सा हैं। बदलते वक्त के साथ महिलाएं आज राष्ट्र निर्माण में भी अपना अहम योगदान दे रही हैं। चाहे खेल जगत हो या राजनीति का हर क्षेत्र में महिलाओं का परचम बुलंद है।

यह भी पढ़ें – महिला दिवस पर संग्रहालयों में महिलाओं को निःशुल्क प्रवेश

गौड़ ने बताया कि पूरे विश्व में नारी ने अपने आप को साबित किया है। नारी किसी भी क्षेत्र में किसी से भी कम नहीं है। आज वो हर जगह पुरूषों से कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।
इस अवसर पर केंद्रीय संचार ब्यूरो, जोधपुर के केआर सोनी ने विचार गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमें सामाजिक रूढ़िवादी सोच से बाहर निकलकर अपनी मानसिकता में बदलाव के साथ महिलाओं का पारिवारिक,सामाजिक और वित्तीय सशक्तीकरण करना होगा।

महिलाओं की प्रगति को बढ़ाकर ही कोई समाज और देश प्रगति कर सकता है। केन्द्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं,महिला सशक्तिकरण,बेटी बचाओं बेटी पढाओ,प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना इत्यादि के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी। इस अवसर पर विभाग द्वारा फलैक्स फोटो प्रदर्शनी,मौखिक प्रश्नोत्तरी और राजकीय महिला आईटीआई जोधपुर की छात्राओं द्वारा महिला सशक्तिकरण पर नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति के माध्यम महिला सशक्तिकरण पर संदेश दिया। इस अवसर पर विभाग द्वारा एक भाषण प्रतियोगिता भी आयोजित कर सफल प्रतिभागियों को विभाग द्वारा पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में घटता हुआ लिंगानुपात एवं बेटी के जन्म एवं जीवन की सुरक्षा पर बेटी-बचाओ बेटी पढाओं की शपथ भी दिलवाई गयी। इस अवसर पर राजकीय महिला आईटीआई जोधपुर के नरेन्द्र कुमार गौड़,वरिष्ठ अनुदेशक,राजेन्द्र निरवाण, समूह अनुदेशक के साथ सभी कर्मचारी उपस्थित थे।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: