Doordrishti News Logo

पुलिस को साइबर चुनौतियों को हल करने में मिलेगी मदद

सीडीटीआई जयपुर एवं आईआईटी जोधपुर के मध्‍य प्रौद्योगिकी मिशन पर एमओयू

जयपुर,पुलिस को साइबर चुनौतियों को हल करने में मिलेगी मदद।सीडीटीआई,जयपुर के परिसर में चल रहे इंडियन रेवेन्‍यू सर्विस (इन्‍कम टैक्‍स) के अधिकारियों के 77वें बैच का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह बुधवार को आईआईटी जोधपुर के निदेशक प्रो. शान्‍तनु चौधरी के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।

यह भी पढ़ें – प्रथम विधायक महिला खेल शुरू

इस अवसर पर सीडीटीआई,जयपुर के निदेशक डॉ अमनदीप सिंह कपूर एवं प्रो.चौधरी के मध्‍य साझा मुद्दों में आदान-प्रदान हेतु एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) हुआ। एमओयू के माध्‍यम से दोनों संस्‍थाओं के मध्‍य टैक्‍नोलॉजी,प्रशिक्षण,शोध,परामर्श एवं शै‍क्षणिक योग्‍यताओं के आदान प्रदान के साथ ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई),डाटा एनालिसिस, साईबर सिक्‍योरिटी,वैश्विक प्रौद्योगिकी सूचना तंत्र इत्‍यादि के बारे में जानकारियों का आदान-प्रदान किया जायेगा।

यह भी पढ़ें – आर्मी कार्मिक के बैंक एकाउंट से 11. 9 लाख का फ्रॉड

सीडीटीआई निदेशक डॉ कपूर ने बताया कि समझौता ज्ञापन के माध्‍यम से पुलिस के सामने आ रही प्रौद्योगिक एवं साईबर से संबंधित चुनौतियों को हल करने में मदद मिलेगी तथा दोनो के मध्‍य एक सहयोगात्‍मक प्रौद्योगिकी वातावरण विकसित होगा।इस अवसर पर समापन समारोह के विशिष्‍ठ अतिथि अतिरिक्‍त महानिदेशक मुख्यालय एस सेंगाथिर ने वेब 3.0 तकनीक पर एवं आईआईटी जोधपुर में असिस्‍टेंट प्रोफेसर डॉ.देबासीस दास ने उभरती प्रौद्योगिकी और राष्‍ट्रीय सुरक्षा वरदान या अभिशाप पर प्रकाश डाला। समापन समारोह के अंत में नेशनल एकेडमी ऑफ डायरेक्‍ट टैक्‍स,नागपुर के एसीडी द्वारा प्रो. शांतनु कुमार,डॉ अमनदीप सिंह कपूर एवं समस्‍त प्रतिभागियों का धन्‍यवाद ज्ञापित किया।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

November 27, 2026
संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

November 27, 2026
Doordrishti News Logo

नौ जगहों से मोटर साइकिलें चोरी

November 27, 2026
Doordrishti News Logo

मकान का ताला तोड़कर चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

एआई से कमठा ठेकेदार की फोटो लडक़ी से मिला कर आपत्तिजनक बनाया

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

ऑनलाइन एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर 91 हजार रुपए की ठगी

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

वीडियो कॉल से किशोरी का स्क्रीन शॉट लेकर ब्लैकमेल होटल में बुलाकर दुष्कर्म

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

सैल्समैन ने शराब की पेटी नहीं दी युवकों ने पिस्टल दिखाकर धमकाया पेट्रोल डालकर ठेके को जलाने का प्रया...

November 26, 2026
राइकाबाग ओवरब्रिज की मरम्मत के चलते यातायात में बदलाव

राइकाबाग ओवरब्रिज की मरम्मत के चलते यातायात में बदलाव

November 26, 2026