Doordrishti News Logo

प्रदेश के 7 बडे़ शहरों में चलेंगी 500 इलेक्ट्रिक बसें

  • जोधपुर,जयपुर,कोटा,अजमेर, बीकानेर,भरतपुर व उदयपुर में चलेंगी इलेक्ट्रिक सिटि बसें
  • उपमुख्यमंत्री ने दी स्वीकृती
  • आमजन को इकोफ्रेंडली आवागमन सुविधा मिलेगी
  • पेट्रोल डीजल की होगी बचत

जयपुर,प्रदेश के बडे़ शहरों में चलेंगी 500 इलेक्ट्रिक बसें। प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सरकार प्रदेश के 7 शहरों में 500 इलेक्ट्रिक बसें संचालित करेगी। उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने इलेक्ट्रिक बसें उपलब्ध करवाने की स्वीकृती जारी कर दी है।
उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने बताया कि बजट घोषणा की क्रियान्विती में प्रदेश के जोधपुर,जयपुर,कोटा, अजमेर,बीकानेर,भरतपुर एवं उदयपुर शहरों में नगरीय बस सेवा के लिए 500 इलेक्ट्रिक बसें उपलब्ध करवाई जाएगी। इससे आमजन को प्रदूषण रहित आवागमन की सुविधा उपलब्ध होगी साथ ही पब्लिक ट्रांसर्पोट को बढावा मिलने से आमजन को त्वरित एवं बेहतर परिवहन सुविधा का लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें – मुख्यमंत्री ने अस्पताल जाकर नरेन्द्र की जानी कुशलक्षेम

उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक ह्विकल्स को बढावा देने से पेट्रोल डीजल की बचत होगी,पर्यावरण प्रदूषण कम होगा और लोगों को बेहतर जीवन शैली का लाभ मिलेगा।उन्होंने बताया कि इन बसों का संचालन एवं संधारण स्वायत्त शासन विभाग द्वारा कंवर्जेन्स एनर्जी सर्विसेज लिमिटेड (CESL)के माध्यम से किया जाएगा। इससे राज्य सरकार पर लगभग 105 करोड़ रुपए से ज्यादा का वित्तीय भार आएगा।

यह भी पढ़ें – विस्तृत परियोजना रिपोर्ट शीघ्र प्रस्तुत करें-शासन सचिव

इन शहरों में चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें
बजट घोषणा की क्रियान्विती में जयपुर में 300,जोधपुर में 70,कोटा में 50,उदयपुर में 35,अजमेर में 30 तथा बीकानेर एवं भरतपुर में 15 ई-बसों का संचालन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें – उद्यमियों ने किया वंदे भारत ट्रेन के वर्कशॉप का भ्रमण

बजट 2024-25 में की थी घोषणा
गौरतलब है कि उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दीया कुमारी ने वर्ष 2024-25 के लेखानुदान(बजट)में प्रदेश वासियों को प्रदूषण रहित आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने तथा पेट्रोल डीजल की बचत के लिए सार्वजनिक परिवहन में ई-वाहनों को बढावा देने के लिए इंटर स्टेट के साथ-साथ राज्य के जयपुर, जोधपुर,उदयपुर,कोटा आदि बड़े शहरों में 500 इलेक्ट्रिक बसें उपलब्ध करवाने कि घोषणा की थी।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026