Doordrishti News Logo

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बहन विमला देवी का निधन

जोधपुर,पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बहन विमला देवी का निधन। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के कद्दावर नेता अशोक गहलोत की बड़ी बहन विमला देवी कच्छवाहा का मंगलवार सायं असामयिक निधन हो गया। उनके निधन से पूरे शहर में शोक की लहर छा गई।

यह भी पढ़ें – अफीम और गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

पारिवारिक सूत्रों व जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी उत्तर के प्रवक्ता संजय गौड़ ने बताया कि विमला देवी की बैकुंठ यात्रा बुधवार 6 मार्च को सुबह 10:00 बजे उनके निवास स्थान से रामबाग महामंदिर स्वर्गाश्रम जाएगी। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का अपनी बड़ी बहन के साथ आत्मीय रिश्ता था। विमला देवी के दो पुत्र रणवीर सिंह कच्छवाहा और जंसवत सिंह कच्छवाहा हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बुधवार सुबह जोधपुर पहुंचेंगे और उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होंगे। विमला देवी के निधन से शहर कांग्रेस व पश्चिमी राजस्थान कांग्रेस में शोक की लहर छा गई।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

मकर संक्रांति पर गांधी मैदान में आयोजित होगा पतंग उत्सव

January 14, 2026

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय प्रवास जोधपुर पहुँचे

January 14, 2026

प्रोपर्टी कारोबारी पर डराने धमकाने व फसल नष्ट करने का आरोप

January 14, 2026

आपसी मनमुटाव के चलते पति ने पत्नी की पीठ में घोंपी कैंची

January 14, 2026

माहेश्वरी ट्रेड फेयर में कार का लॉक तोड़कर चुराए दो बैग और लेपटॉप

January 14, 2026

युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जैकेट की जेब में मिला 300 ग्राम अफीम का दूध

January 14, 2026

कार का एक्सीलेटर दबते ही भागी महिला को चपेट में लिया,मौत

January 13, 2026

सरकारी स्कूल में आपसी विवाद के बाद नाबालिग छात्र लड़े एक घायल

January 13, 2026

विभिन्न मांगों को लेकर नर्सेज ने चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

January 13, 2026