Doordrishti News Logo

भाविप मारवाड़ शाखा की आम सभा एवं चुनाव बैठक सम्पन्न

जोधपुर,भारत विकास परिषद मारवाड़ शाखा की आमसभा व वर्ष 2024-25 के चुनाव बैठक शनिश्चर जी का थान चौपासनी रोड स्थित एक होटल में आयोजित की गयी। शनिवार सायं हुई इस बैठक में वर्ष पर्यन्त शाखा द्वारा अपने सदस्यों के सहयोग से सेवा,संस्कार,पर्यावरण संरक्षण, महिला उत्थान इत्यादि प्रकल्पों में किए गए कार्यो का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया।

यह भी पढ़ें – कैंसर जागरूकता कार्यशाला आयोजित

शाखा अध्यक्ष डॉ दिनेश कुमार पेड़ीवाल ने मारवाड़ शाखा से जुड़े नए सदस्यों को सपत्नीक परिषद द्वारा निर्धारित संकल्प दिलाया। मारवाड़ शाखा के स्थायी सेवा प्रकल्प फ़िज़ियोथेरेपी केंद्र प्रताप नगर में कम दरों पर की जा रही ऑर्थो फिजियोथेरेपी,फिजिशियन,डेंटल चिकित्सा सेवा तथा एक्स-रे,बीएमडी जाँच चिकित्सा,फ्री मेडिकल कैम्प्स इत्यादि के बारे में विकास सेवा संस्थान ट्रस्ट अध्यक्ष ब्रिगेडियर सिंघवी ने बैठक में प्रतिवेदन भी प्रस्तुत किया।

यह भी पढ़ें – युवक को 57 हजार रिफंड करवाए

बैठक में वर्ष 2024-25 के लिए दायित्व धरियों के चुनाव प्रांत द्वारा नियुक्त चुनाव अधिकारी रामा किशन भूतड़ा की उपस्थिति में सर्व सम्मति से सम्पादित हुए। डॉ दिनेश कुमार पेड़ीवाल को शाखा अध्यक्ष,डॉ दर्शन ग्रोवर को शाखा सचिव,आनंद प्रकाश गुप्ता को कोषाध्यक्ष पद के दायित्व के लिए पुनः दूसरी टर्म के लिए सदस्यों द्वारा निर्वाचित किया गया। बैठक में परिषद पश्चिमी प्रांत अध्यक्ष जगदीश प्रसाद शर्मा,शाखा संरक्षक ब्रिगेडियर एनएम सिंघवी,एसके जैन,ओपी अग्रवाल,वरिष्ठ सदस्य नेम राज मेहता, नारायण रूप राय,लोकेश मित्तल, गिरीश लोढ़ा,कैलाश चंद्र राजपुरोहित, आकाश मेहता,दिनेश सेठिया,हरी कृष्णानी,सुनील शर्मा,सुधीर भंडारी, सुरेंद्र वैष्णव्,प्रो.गोविन्द सिंह,गोपा राम,सुनील माथुर,कृपा नारायण माथुर,सूर्यप्रकाश शर्मा,महेन्द्र राज लुनावत,नटवर हर्ष,दिनेश पुरोहित, सुधा गर्ग,शशि प्रभा जैन सहित 130 से अधिक शाखा के सहयोगी सदस्य उपस्थित थे।संचालन गायत्री भारद्वाज नीलम भारद्वाज ने किया।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

मंडोर मंडी में बड़ी कार्रवाई13,244 किलो घी और खाद्य पदार्थ सीज

April 3, 2026

गत वित्तीय वर्ष में जोधपुर मंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं-डीआरएम त्...

April 3, 2026

एटीएम कार्ड में प्रदत्त बीमा में दुर्घटना से मौत पर बैंक द्वारा राशि अदा करना होगा

April 3, 2026

आधा दर्जन जगहों से बाइक चोरी

April 3, 2026

घर में घुसकर नाबालिग को दिखाया चाकू,दुष्कर्म का केस दर्ज

April 3, 2026

ऑन लाइन गेमिंग के शौकीन ट्रेनी अधिवक्ता से 6 लाख का फ्रॉड

April 3, 2026

हैडकांस्टेबल व मोहनगढ़ पंचायत समिति का एलडीसी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

April 3, 2026

मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड 25 हजार इनामी अपराधी गिरफ्तार

April 3, 2026

प्राध्यापक भर्ती परीक्षा 2022 में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर

April 3, 2026