रिटायर्ड सैन्यकर्मी के घर से पिस्टल मय मैंगजीन चोरी

  • परिवार सहित गांव गया था
  • जनवरी में हुई चोरी
  • अब कराया केस दर्ज

जोधपुर,रिटायर्ड सैन्यकर्मी के घर से पिस्टल मय मैंगजीन चोरी। शहर के विवेक विहार थाना क्षेत्र सेक्टर एच में एक बंद मकान से लाइसेंससुदा पिस्टल मय मैंगजीन चोरी हो गई। यह लाइसेंससुदा पिस्टल सेवानिवृत सैन्यकर्मी की थी। उनकी तरफ से अब विवेक विहार थाने में मामला दर्ज करवाया गया है। मामला जनवरी माह का है। पुलिस ने प्रकरण में तफ्तीश आरंभ की है।

यह भी पढ़ें – आयुर्वेद विश्वविद्यालय में फलदार पादप लगाए

विवेक विहार पुलिस ने बताया कि मूलत: सीकर सदर के किरडोली हाल एच सेक्टर विवेक विहार निवासी रिटायर्ड सैन्यकर्मी संदीप चौधरी पुत्र सुभाषचंद्र की तरफ से केस दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि वे 13 जनवरी को अपने काम से गांव गए थे। वापिस 25 जनवरी को लौटे थे। इस बीच घर सूना था। चोरों ने सेंध लगाकर उनकी लाइसेंससुदा पिस्टलमय मैंगजीन चुरा ले गए। मैंगजीन में दस कारतूस थे।

यह भी पढ़ें – कैंसर जागरूकता कार्यशाला आयोजित

घर में आभूषण नहीं थे,अन्यथा वे भी चुरा ले जाते। अपने स्तर पर पिस्टल का काफी पता लगाने का प्रयास किया मगर वह नहीं मिली। पिस्टल का लाइसेंस 29 अक्टूबर 2010 को जारी हुआ था जिसकी अवधि 29 अक्टूबर 25 तक वैध है। विवेक विहार थाना पुलिस ने चोरी का प्रकरण दर्ज करते हुए अब जांच आरंभ की है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews