Doordrishti News Logo

पुस्तकालय परिषद की 26वीं राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन

जोधपुर, पुस्तकालय परिषद द्वारा ‘पुस्तकालय विकास: ट्रेडिशनल टू आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ विषय पर एक दिवसीय 26वीं राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन रविवार को बोटेनिकल सर्वे ऑफ इंडिया,एरीड जॉन रीजनल सेंटर,जोधपुर में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अथिति भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण के संस्था प्रधान डॉ. एसएल मीना ने डॉ एसआर रंगनाथन की विचारधारा को आज के समय में भी प्रांसागिक बताया, इसे नवीन तकनीकी से जोड़कर पुस्तकालय सेवाएं पाठकों को प्रदान करने पर बल दिया।

यह भी पढ़ें – युवक को 57 हजार रिफंड करवाए

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ आरएस राठौड़ फाउंडर अध्यक्ष पुस्तकालय परिषद ने की। उन्होंने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में पुस्तकालयाध्यक्ष को आज के समय के अनुसार पाठकों को पुस्तकालय सेवांए प्रदान करने पर बल दिया।कार्यक्रम में मुख्य वक्ता प्रो. डॉ.डीके सिंह,चीफ पुस्तकालयाध्यक्ष, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय,वाराणसी ने पुस्तकालय को स्वचालित करने, कॉपीराइट,इन्फ्लिबनेट की सेवाएं उपयोग लेने तथा इ-रिसोर्सेज सेवाएं प्रदान करने पर बल दिया।

यह भी पढ़ें – युवक को बंधक बनाकर बुरी तरह से पीटा

पुस्तकालय परिषद के अध्यक्ष डॉ एस डी व्यास ने बताया सूचना प्रौद्योगिकी के ज्ञान के बिना आज के समय में पुस्तकालय का प्रबंध करना संभव नहीं है तथा पाठकों में रीडिंग हैबिट बढ़ाने के लिए पुस्तकालय का अपग्रेड करना होगा विशिष्ट वक्ता डॉ कपिल सिंह हाडा,लाइब्रेरियन,आरएलकेएल, पाटनी गर्ल्स कॉलेज,किशनगढ़, अजमेर ने ऑनलाइन माध्यम से डिजिटल थिंकिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ऑफ़ लाइब्रेरी रिसोर्स विषय पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया।महाराजा गंगासिंह विश्व विद्यालय बीकानेर के वरिष्ठ सहायक अनिल चौधरी द्वारा “एन्हेंसिंग क्वालिटी आफ हायर एजुकेशन: रोल ऑफ़ इंफ्लीबनेट सेंटर” पर पेपर प्रजेंट किया।

यह भी पढ़ें – यौन शोषण का आरोप

भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण के वरिष्ठ पुस्तकालय सहायक जगदीश यादव ने “स्मार्ट लाइब्रेरी: मॉडर्न इरा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के प्रयोग” पर पेपर प्रजेंट किया। सुरेंद्र सिंह ने लाइब्रेरी डेवलपमेंट ट्रेडिशनल तकनीक से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक तथा बिंदु टांक ने “यूज ऑफ़ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इन लाइब्रेरी”पर पेपर प्रजेंट किया। भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण के डॉक्टर पुरुषोत्तम डेरौलिया के द्वारा “भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण वर्तमान परिदृश्य” पर व्याख्यान प्रस्तुत किया गया। पुस्तकालय परिषद के उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह राठौड़ ने पुस्तकालय परिषद का वार्षिक गतिविधियां व प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। सभी प्रतिभागियों को भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण के पुस्तकालय,हार्बेरियम,संग्रहालय तथा गार्डन की विजिट करवाई गई। कान्फ्रेंस में रतन सिंह सोलंकी,गिरधर कंवर,विनय कश्यप,वासुदेव,थान सिंह निरंजन,शिवदान सिंह चौहान,अमिता भट्ट,डॉ रवि किरण अरिगेला,रमेश कुमार,लिखमाराम,रतन लाल,करतार सिंह,रणजीत मेघवाल,शैलजा कुमारी नेपालीया,सुनीता कुमारी आदि ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन बिंदु टाक ने किया।कॉन्फ्रेंस ऑर्गेनाइजेशन सेक्रेटरी जगदीश यादव ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बीस कार्टन नकली शैंपू जब्त

October 13, 2026

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026