Doordrishti News Logo

साइंस और साइबर सुरक्षा के करियर विकल्पों पर कार्यशाला

लाचू मेमोरियल कॉलेज के जीव विज्ञान विभाग का आयोजन

जोधपुर,साइंस और साइबर सुरक्षा के करियर विकल्पों पर कार्यशाला।लायन्स क्लब जोधपुर जोधाना एवं एनएसआईट,गुजरात के संयुक्त तत्वाधान में साइंस और साइबर सुरक्षा के करियर विकल्पों पर कार्यशाला पर आयोजित किया गया। कार्यशाला में 150 से ज्यादा बीएससी एवं एमएस सी के विद्यार्थी प्रतिभागी थे।कार्यशाला में विभिन्न ज्वलंत मुद्दे जैसे क्रिमिनॉलॉजी,साक्षायिकाएँ,साइबर सुरक्षा,डिजिटल फॉरेंसिक्स,सूचना सुरक्षा,टॉक्सिकोलॉजी,फिंगर प्रिंटिंग आदि पर चर्चा की गयी।गंभीर अपराध होने के बाद उसकी जांच कितनी महत्वपूर्ण है यह समझाने के लिए एक वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इसमें फॉरेंसिक साइंस के एक्सपर्ट डॉक्टर प्रवेश कुमार ने जानकारी दी। फारेंसिक साइंस का इस्तेमाल आपराधिक मामलों की जांच और कानूनी प्रक्रियाओं के लिए होती है। इसमें कई क्षेत्र शामिल होते हैं। साइंस की कई फील्ड केमिस्ट्री, बायोलॉजी, फिजिक्स,साइकोलॉजी,सोशल साइंस,इंजीनियरिंग आदि शामिल होती हैं।

यह भी पढ़ें – 927 पुलिस कर्मियों की 1126 स्थानों रेड,487 अपराधियों की धरपकड़

किसी आपराधिक मामले में फॉरेंसिक रिपोर्ट की मदद से पता लगाया जाता है कि कोई क्राइम किस परिस्थिति में हुआ। मुजरिम का पता लगाने में भी इससे मदद मिलती है। फिंगर प्रिंट, हैंडराइटिंग का मिलान करने में भी फॉरेंसिक एक्सपर्ट मदद करते हैं। फॉरेंसिक साइंटिस्ट का मुख्य उद्देश्य जांच के दौरान साक्ष्य जुटाना होता हैं। विज्ञान के विद्यार्थियों के लिए फारेंसिक साइंस में करियर एक अच्छा विकल्प हो सकता है। उन्होंने साथ ही बताया की साइबर धोखाधड़ी,ऑन लाइन धोखाधड़ी के माध्यम से किस प्रकार,किसी की भी व्यक्तिगत जानकारी या बैंक जैसी संवेदनशील जानकारी चोरी हो जाती है। कंप्यूटर, मोबाइल डिवाइस या नेटवर्क को हैक किया जाता है,महत्वपूर्ण जानकारी विद्यार्थियों से साझा की। अनेक आपराधिक मामलों में फॉरेंसिक विज्ञान की सहायता से विभिन्न अपराध स्थल से मिले महत्वपूर्ण साक्ष्य के आधार पर पीड़ित को न्याय एवं अपराधियों को सजा दिलाने के व्यावहारिक उदाहरण दिए। कार्यशाला में लायंस क्लब जोधाणा के अध्यक्ष अनिल जैन,सचिव शेफाली बोथरा, वरिष्ठ सदस्य एमएस.भंडारी भी उपस्थित थे। कार्यशाला के आयोजन में जीव विज्ञान विभाग की डॉ योगिता छंगाणी,डॉ रंजीता माथुर,डॉ मोहिता माथुर और डॉ अभिषेक राजपुरोहित की प्रमुख भागीदारी रही। कार्यशाला के अंत में जीव विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ.ऊमा पिल्लई ने धन्यवाद प्रेषित किया। प्राचार्य डॉ रोहित कुमार जैन ने बताया कि इस उत्कृष्ट कार्यशाला ने महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने फॉरेंसिक साइंस और साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में अपने भविष्य के विकल्पों को समझने का एक शानदार अवसर प्राप्त हुआ है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026